फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police arrested two miscreants

दो बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two miscreants
पलवल। दीघोट में 21 मार्च को गैंगवार के दौरान हुए यशवीर हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों को पलवल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन बदमाशों में एक 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश भी है। दोनों बदमाशों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस बात की पुष्टि अंडर ट्रेनिंग डीएसपी शिवा अर्चन शर्मा ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सदर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम की टीम ने इन बदमाशों में मनोज उर्फ मन्नू पुत्र कल्याण वासी पन्हेड़ा खुर्द जिला फरीदाबाद तथा राहुल पुत्र राजबीर आमरू थाना गदपुरी जिला पलवल को गिरफ्तार किया। ये बदमाश मनोज उर्फ मन्नू व कौशल, टेकचन्द व बम्भीया ग्रुप पंजाब गैंग का शार्प शूटर है। मनोज उर्फ मन्नू पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी व शास्त्र अधिनियम के तहत अनेक अभियोग दर्ज है। जून 2021 में अलावलपुर के अनूप की हत्या अपने साथी कैलाश, राहुल, दयाचन्द उर्फ डीलर व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी। 22 मार्च को गैंगस्टर यशवीर दिघोट की हत्या कौशल व टेकचन्द के कहने पर राहुल, मनोज, मन्नु पन्हेड़ा, सन्दीप धतीर व 3 आरोपी बम्भीया ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर की थी। इसके अलावा मनोज, मन्नु पन्हेडा, दयाचन्द उर्फ डीलर व टेकचन्द ने मिलकर सितम्बर 2020 में नोएडा में जैकी व अरुण वासी पन्हेड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी मनोज उर्फ मन्नू पन्हेड़ा व राहुल आमरू दोनों कौशल व टेकचन्द के मुख्य शार्प शूटर है।
विज्ञापन

डीएसपी शव अर्चन शर्मा ने बताया कि इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी ली जाएगी। साथ ही उनके द्वारा किए गए और अपराध, जो कि पुलिस रिर्काड में नहीं है, उनके बारे में भी जानकारी ली जाएगी। बता दें कि वहीं अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने इन गैंगस्टरों के सात साथियों को मंगलवार को ही नासिक, चंडीगढ़ व दिल्ली से गिरफ्तार किया था। अभी काफी बदमाशों की गिरफ्तारी बाकी है। जबकि जेल में बंद अमित डागर को जल्द पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed