फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police arrested criminal

चोरी करने वाला गिरफ्तार, कैंटर भी बरामद

Sat, 16 Nov 2019 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police arrested criminal
पलवल। शहर थाना क्षेत्र से कैंटर गाड़ी को चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके कुछ अन्य साथी फिलहाल फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार चोर के कब्जे से कैंटर को बरामद कर शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भवनकुंड चौकी इंचार्ज एएसआई संजय कुमार ने बताया कि थाई मोहल्ला निवासी नवीन जैन ने 14 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पास कैंटर गाड़ी है। 13 नवम्बर की रात को अपनी गाड़ी को गोदाम के पास खड़ा किया था। उसी रात को चोर गोदाम के समीप से गाड़ी को चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि कैंटर गाड़ी को चोरी करने वाला एक आरोपी मंडकोला-नूंह मार्ग पर मौजूद है। सूचना मिलते ही मौके पर दबिश दी गई और आरोपी को काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाहिद निवासी गांव घासेड़ा (नूंह) बताया। आरोपी के कब्जे से कैंटर गाड़ी को बरामद किया गया। आरोपी के कुछ अन्य साथी फिलहाल फरार है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी जाहिद को शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed