फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police accused of releasing three killers

पुलिस पर तीन हत्यारोपियों को छोड़ने का आरोप

Sat, 30 Apr 2022 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police accused of releasing three killers
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली गेट के समीप स्थित ग्रांड प्रकाश ढाबे पर सोमवार रात करीब 10 बजे आंधी आने से गत्ते की सीलिंग खाना खा रहे लोगों के पास गिर गई थी, जिसके कारण विवाद हो गया था। देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने ढाबा मालिक के पिता रणवीर चुटानी को पीट-पीटकर मार डाला था। इस मामले में अब तक एक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों में रोष है। ढाबा मालिक पराग चुटानी का आरोप है कि पुलिस ने उसके पिता की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था तथा बाद में दूसरे दिन आपसी मिलीभगत कर छोड़ दिया था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें व उनके परिजनों को न्याय दिलाया जाएं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे एसपी से सोमवार को पंजाबी समाज के लोगों के साथ मिलेंगे। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर गृहमंत्री अनिल विज, मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा पुलिस महानिदेशक से भी मिलेंगे। वहीं, इस बारे में जब पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कोई भी बयान देने से मना कर दिया। जबकि पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल छुट्टी पर गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed