फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Poison was given when dowry demand was not met

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दे दिया जहर

Fri, 30 Oct 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Poison was given when dowry demand was not met
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दे दिया जहर
विज्ञापन

पलवल। दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर जहरीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने पति सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पलवल की सैनी कॉलोनी निवासी रजनी ने शिकायत दर्ज कराई है। उसकी शादी 18 जनवरी 2019 को अल्लीका गांव निवासी आशू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर पूरण, देवर सागर व सास रेखा अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस वजह से पीड़िता सात-आठ महीने से अपने मायके में रह रही थी। गत 21 अक्तूबर को पीड़िता मायके से अपनी ससुराल पहुंची तो पति व ससुर ने उसके साथ मारपीट की और सास व देवर ने मिलकर जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। होश आने पर खुद को अस्पताल में पाया।
विज्ञापन

विवाहिता से मारपीट
एक अन्य मामले में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने जेठ पर छेड़छाड़ व पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शादी 18 मई 2019 को हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पति, ससुर, ननद, जेठ, जेठानी, नंदोई द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed