फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   pm modi samvad

मिंडकोला स्कूल की दो छात्राएं पीएम मोदी से करेंगी संवाद

Sun, 19 Jan 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
pm modi samvad
हथीन। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले ‘परीक्षा पर चर्चा 2020’ के तहत प्रधानमंत्री से सीधे संवाद के लिए हरियाणा के 19 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें तीन छात्राएं पलवल जिला से व एक छात्र फरीदाबाद, एक छात्र का बहादुरगढ़ से चयन हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मिंडकौला की दो छात्राएं पूजा व सोनिया ,पलवल के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा प्राची मक्कड़ का चयन इस कार्यक्रम के लिए हुआ है। अब ये विद्यार्थी 20 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी से सीधे संवाद करेंगे। राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने बताया कि यह विद्यालय सहित पलवल जिले के लिए गौरव की बात है। होडल निवासी दिनेश मक्कड़ की पुत्री प्राची 11वीं कक्षा की छात्रा है। परिचर्चा के लिए प्राची को स्कूल की तरफ से टिप्स दिए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए देशभर में ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई गई थी। छात्रों को पांच विषयों पर 300 शब्दों में निबंध लिखना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed