फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Players displayed their prowess in the competitions.

Palwal News: प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in the competitions.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में युवा केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें उजीना खंड़ का कार्यक्रम संगेल गांव के हेलीपेड ग्राउंड तथा नूंह नगर का कार्यक्रम हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्सा कस्सी, खो- खो आदि अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप जिला प्रचारक अमन उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समिति के जिलाध्यक्ष नत्थूराम गुर्जर ने की। इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और आज का युवा नशा व अन्य गलत आदतों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। जिसके लिए युवाओं से लगातार संवाद करने का जो सिलसिला आरएसएस ने शुरू किया है, वह समय की जरूरत है। इस अवसर पर डॉक्टर महेंद्रपाल सिंह, ओमबीर राघव, हरकेश सिंह, एडवोकेट तेजपाल, गौतम राजपूत, ज्ञानसिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed