{"_id":"6a3597cfa31c0fbc6009659b","slug":"plant-trees-and-care-for-them-like-family-members-palwal-news-c-24-1-pal1006-125172-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे लगाएं और परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करें : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे लगाएं और परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करें : उपायुक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में शुक्रवार को जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद उसकी परवरिश परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए। बढ़ते प्रदूषण और खराब होती वायु गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।