फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demand to increase CPLO's honorarium

Palwal News: सीपीएलओ का मानदेय बढ़ाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase CPLO's honorarium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। सीपीएलओ (क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर) एसोसिएशन ने पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को ज्ञापन सौंपकर सीपीएलओ का मानदेय बढ़ाने और डाटा ऑपरेटर के समान वेतन देने की मांग की। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौहान ने बताया कि 13 मार्च 2024 से सीपीएलओ विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सीपीएलओ को महज छह हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जो मौजूदा महंगाई के दौर में बेहद कम है। एसोसिएशन ने सभी प्रकार के भत्ते देने की भी मांग की। बताया कि नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों से एक हजार रुपये फीस लेकर दो-दो पेपर लिए गए, लेकिन चयन के बाद ऑफर लेटर में वेतन केवल छह हजार रुपये बताया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम खून से ज्ञापन लिखकर अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। पंचायत मंत्री ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 25 सितंबर को प्रदेशभर के सीपीएलओ धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजीत, देवी दयाल चौहान, सोनू फरीदाबाद, देवेंद्र सिंह, राहुल, दिनेश और घनश्याम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।












विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article