फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Plans were made for the protection of destitute animals

Palwal News: बेसहारा पशुओं के संरक्षण के लिए योजनाएं तो बनीं, लेकिन सिरे नहीं चढ़ीं

Fri, 24 Nov 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 24 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Plans were made for the protection of destitute animals
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


पलवल। जिले में नंदीशाला और गायों के संरक्षण के लिए बनाई गई योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। न तो जिले में एक भी नंदीशाला बनाई गई और न ही पशु फाटक बनाए गए हैं। यहां तक कि सड़कों पर बेसहारा घूमती गायों को गोशालाओं में भिजवाने की योजना भी आज तक सिरे नहीं चढ़ी है। जिसके चलते सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों का बुरा हाल हो गया है। सड़कों पर घूमते सांड़ व बेसहारा गाय कब किस पर हमला बोल दे, कुछ नहीं पता। सांड़ों का आतंक तो इतना ज्यादा है कि आपस में लड़ते हुए किसी न किसी को शारीरिक चोट पहुंचाने के साथ-साथ काफी बड़़ा नुकसान कर देते हैं।

आपस में लड़कर सांड़ ले लेते हैं जान, कर देते हैं सामान का नुकसान

दो दिन पहले ही सब्जी मंंडी में दो सांड आपस में इतना जबरदस्त उलझे कि सब्जी लेने आए एक व्यक्ति की स्कूटी को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया। इस तरफ न तो नगर परिषद का और न ही राजमार्ग प्राधिकरण का ध्यान है और न ही जिला प्रशासन का। हालात ये हैं कि अब लोग सड़क पर पैदल चलते समय भी इन बेसहारा पशुओं से डरने लगे हैं। जिले में सांड़ तो पहले भी तीन लोगों की जान ले चुके हैं। इनमें कुसलीपर स्थित एक बुजुर्ग को सांड़ों ने टक्कर मारी, इसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। उसके अलावा पहले भी सांड़ आपस में लड़ते समय एक युवक की न्यू काॅलोनी रोड पर जान ले चुके हैं। वहीं प्रकाश विहार काॅलोनी में बाजार से घर लौट रही एक अधेड़ उम्र की महिला की सांड़ ने टक्कर मारकर जान ले ली थी। इसके अलावा काफी लोग घायल भी हो चुके हैं। पिछले दिनों पलवल-हथीन रोड पर सांंड़ आपस में लड़ते हुए एक कार पर जा गिरे थे, जिसे महिला सहित दो लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन




चार साल पहले बनाई गई थी नंदीशाला बनाने की योजना



जिला प्रशासन द्वारा चार साल पहले जिले में नंदीशालाएं बनाने की योजना तैयार की थी। उसके लिए कुछ ग्राम पंचायतों ने जमीन देने का प्रस्ताव भी पारित कर दिया था। प्रशासन ने उस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए प्रस्ताव को हरियाणा सरकार व गोसेवा आयोग के पास भिजवा दिया, लेकिन आज तक वह प्रस्ताव मंजूर होकर हीं नहीं आया। यहां तक की गोशालाओं में बेसहारा घूमती गायों को पहुंचाकर उनमें चारे आदि का इंतजाम कराने की योजना भी सरकार आज तक पूरी नहीं कर पाई है। योजना के तहत गांव फुलवाड़ी व रामपुर खोर ने प्रशासन को नंंदीशाला व गोशाला के लिए जमीन देने का प्रस्ताव कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लग जाता है जाम
सांड व बेसहारा पशु खासकर गायों के चलते कई बार तो सड़कों पर जाम भी लग जाता है। ये पशु कई बार सड़क पर बीच में बैठ जाते हैं। जिससे वाहन रुक जाते हैं और सड़कों पर जाम लग जाता है। उस समय इनका आतंक इस कदर बढ़ जाता है कि किसी के हटाने पर भी नहीं हटते हैं। वाहन चालक भी डर के कारण चुप वाहनों को रोककर खडे़ रहते हैं और हलकी सी जगह मिलते ही साइड से निकल जाते हैं।

सांड व आवारा गायों का आतंक दिन रोज बढ़ता जा रहा है। सुबह मंडी में गाय व सांड़ पूरा आतंक मचाकर रखते हैं तथा कई बार गंदगी में पड़े फलों व सब्जियों के कचरे के चक्कर में आपस में लड़ पड़ते हैं और किसी न किसी दुकान को नुकसान पहुंचा देते हैं। दो दिन पहले ही एक दुकान पर खड़ी स्कूटी पर सांड़ आपस में लड़ते हुए गिर पडे़। जिससे स्कूटी को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। प्रशासन को इन पर अंकुश लगाना चाहिए।

- दीपक गुलाटी, फल आढ़ती
गांंव कुसलीपुुर व आसपास सांंड़ों व बेसहारा गायों का जबरदस्त डर लोगों में बना हुआ है। सांड पहले गांव के एक बुजुर्ग की जान ले चुके हैं, जबकि गांव में स्थित जिला सचिवालय के सामने एक बाइक सवार दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं। लोग इस समस्या को लेकर कई बार जिला उपायुक्त व सरकार के नुमाइंदों से मिल चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इसके आवा अब तो सांड व गायों का आतंक पूरे जिले में फैला हुआ है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

- कुनाल तेवतिया


मैंने उपायुक्त से बात की है। पलवल में सड़कों पर घूमते सांडों व गायों के इंतजाम कराए जाएंगे, ताकि वे सड़कों पर न दिखाई दें। इसके लिए मैं चंडीगढ़़ जाकर गोसेवा आयोग के चेयरमैन व मुख्यमंत्री से भी मिलकर बात करूंगा तथा नंदीशाला की योजना को सिरे चढ़ाने का प्रयास करूंगा। बेसहारा गायों को गोशालाओं में रखवाने के भी इंतजाम किए जाएंगे।



- दीपक मगला, विधायक पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed