फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Pipeline bursts, drinking water supply disrupted.

Palwal News: पाइप लाइन फटी, पेयजल आपूर्ति ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pipeline bursts, drinking water supply disrupted.
पानी आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। पंजाबी धर्मशाला के पास मंगलवार शाम अंडरग्राउंड पेयजल पाइपलाइन फटने के कारण शहर और आसपास की कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। पानी आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण कई लोगों को बिना नहाए-धोए नौकरी, स्कूल-कॉलेज और दुकानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। वहीं, पूजा-पाठ और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द पाइप लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

पेयजल आपूर्ति बाधित होने से कैंप और न्यू कॉलोनी क्षेत्र में पानी की किल्लत हो गई है। लोगों को घरेलू जरूरतों के लिए बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता हेमंत ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही टीम को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मौके पर भेज दिया गया है। जल्द ही पाइप लाइन की समस्या को ठीक कर पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article