{"_id":"65df6ae3bbd1101a960f046d","slug":"piles-of-garbage-on-the-roads-not-being-cleaned-palwal-news-c-26-1-gnd1001-21314-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर, नहीं हो रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर, नहीं हो रही सफाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य करने वाली ईको ग्रीन कंपनी को पिछले दिनों फटकार के बाद एक बार फिर हालात बिगड़ने लगे हैं। सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। वहीं, नीलम रेलवे रोड पर सफाई के बाद कर्मचारियों ने सीवर का गंदगी सड़क पर ही छोड़ दी है। इससे रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इससे लोग परेशान हैं।
नगर निगम की ढिलाई के चलते स्मार्ट सिटी कहा जाने वाला फरीदाबाद नाले व सीवर जाम, अतिक्रमण, सड़कों की खस्ताहाल और चारों ओर पसरी गंदगी से बेहाल है। कहीं-कहीं तो कचरे से सड़क दिखाई नहीं देती। नीलम स्थित बांके बिहारी मंदिर के सामने जाम हुई सीवर की गंदगी के ढेर को निगम ने सफाई कर सड़क पर ही छोड़ दिया है। ऐसे ही कई ढेर शहर के कई हिस्सों में अब भी पड़े हुए हैं। मंदिर के आसपास कूड़े डालने का काम किया जा रहा है। इससे भी बूरा हाल नीलम-बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट के आसपास का है। यहां के निवासियों ने सड़क को ही कूड़ा डालने का स्थान बना लिया है। यहां प्रशासन ने कचरे फेंकने की कोई व्यवस्था नहीं की है, जिसके चलते यहां कूड़े का अंबार लगा रहता है, जो पशुओं का अड्डा बन गया है। तिकोना पार्क स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पास ही मलबा, कचरा फेंका जा रहा है। यहां सड़कों पर ही अतिक्रमण कर गाड़ियों को ठीक करने का काम किया जाता है, जो यहां की गंदगी का मुख्य कारण हैं। इसके अलावा नालों की स्थिति इतनी खराब है कि कचरे से भरे इन नालों में पानी निकासी की भी जगह नहीं है। नगर निगम की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। इन नालों को अब मक्खी-मच्छरों ने अपना डेरा बना लिया है।
-- -
प्रशासन ने कूड़ा डालने की व्यवस्था नहीं की है, जिसके चलते सड़क और नाले कचरे से भरे पड़े हैं। निगम की ऐसी ढिलाई स्मार्ट सिटी के लिए ठीक नहीं।
- शिव सिंह मलिक, प्रधान, आरडब्ल्यूए- सेक्टर-8
गंदगी की समस्या शहर में आम है। कभी सीवर जाम की समस्या, तो कहीं नाले की परेशानी है। शहर में ऐसे बहुत कम जगह हैं, जहां कूड़े के ढेर नजर नहीं आते।
- मोहन दीप, उद्यमी, सेक्टर-86
--
सफाई व्यवस्था जल्द कराई जाएगी दुरुस्त
सफाई व्यवस्था में यदि कहीं लापरवाही बरती जा रही तो उसकी जांच कराई जाएगी। सभी सफाई निरीक्षकों को व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं।
- डॉ. गौरव अंतिल, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम