{"_id":"57e113364f1c1b4f1da82421","slug":"picketing-at-the-main-gate-of-the-hospital-and-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के मेन गेट पर धरना करके की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के मेन गेट पर धरना करके की नारेबाजी
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Tue, 20 Sep 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान लैब टेक्नीशियन जिला अस्पताल के मेन गेट के पास चादर बिछाकर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के चलते लैब में कोई जांच नहीं हो पाई, जिसके चलते अस्पताल में आए लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेंद्र रावत ने बताया कि केंद्र सरकार में कर्मचारी 9300 से 34 हजार 800 का वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, जबकि हरियाणा में 5 हजार 200 से 20 हजार 200 का वेतनमान है। कच्चे लैब कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा और न ही रेगुलर भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
उनकी मांग है कि उनका वेतनमान बढ़ाया जाए और कच्चे कर्मचारियों को जब तक रेगुलर भर्ती नहीं होती मानदेय बढ़ाकर दिया जाए। धरने पर बैठे कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बनवारी लाल व श्रीपाल भाटी ने संबोधित किया। धरने पर बैठे कर्मचारियों में दीपचंद, पवन कुमार, अमित जोशी, सुभाष, सोनिया, लालचंद, महिपाल, सतपाल, रवि, शहीद, राजबती, जस्वीरी व सुमन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन