फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Physiotherapy centers operating without registration

Palwal News: बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे फिजियोथेरेपी सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapy centers operating without registration
शहर में करीब 20 पंजीकृत फिजियोथेरेपिस्ट, 5 से 10 जगहों पर नियमों को ताक पर रखकर कर रहे इलाज
विज्ञापन



मोहम्मद अम्मार





पलवल।
शहर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बिना पंजीकरण के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल से कुछ ही दूरी पर ऐसे फिजियोथेरेपी सेंटर संचालित हो रहे हैं, जहां पंजीकरण और योग्य विशेषज्ञ की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पलवल फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के अनुसार शहर में करीब 20 पंजीकृत फिजियोथेरेपिस्ट हैं, जबकि 5 से 10 स्थानों पर बिना पंजीकरण के फिजियोथेरेपी किए जाने का दावा किया जा रहा है।

पलवल फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि फिजियोथेरेपी कराने से पहले मरीज को संबंधित फिजियोथेरेपिस्ट का पंजीकरण नंबर जरूर पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि मरीज केवल पंजीकृत और योग्य फिजियोथेरेपिस्ट से ही उपचार कराएं। उन्होंने कहा कि गलत तरीके या जरूरत से ज्यादा जोर लगाकर एक्सरसाइज कराने से घुटने और अन्य जोड़ प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार बीते दिनों हसनपुर क्षेत्र में एक मरीज का मामला सामने आया था। आरोप है कि गलत तरीके से फिजियोथेरेपी किए जाने के कारण मरीज का कंधा जाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर शहर में निरीक्षण किया जाता है। यदि कोई बिना पंजीकरण के फिजियोथेरेपी सेंटर की शिकायत या जानकारी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. संजय शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, जिला नागरिक अस्पताल, पलवल









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article