{"_id":"643838a74b1f1947fa0f1015","slug":"phirnis-will-be-constructed-anew-in-mahagram-with-more-than-10-thousand-population-chief-minister-palwal-news-c-1-1-429326-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार से अधिक आबादी वाले महाग्राम में फिरनियों का होगा नए सिरे से निर्माण : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार से अधिक आबादी वाले महाग्राम में फिरनियों का होगा नए सिरे से निर्माण : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
मुुख्य पेज के लिए प्रस्तावित
कैप्शन: 6-पलवल के गांंव उटावड़ में निर्माणधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण करते मुुख्यमंत्री मनोहर लाल
प्रदेश के सभी बड़े गांंवों में बनाए जाएंगे अमृत सरोवर, जून से पहले होगा निर्माण
गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए बिछाया जा रहा है सड़कों का जाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के 10 हजार से अधिक आबादी वाले 135 महाग्राम में अगले तीन माह में फिरनी के नव-निर्माण का कार्य किया जाएगा। प्रदेश के इन सभी बड़े गांवों की फिरनी के नव निर्माण से ग्रामीणों सहित अन्य राहगीरों को सीधा लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को पलवल जिले के गांव उटावड़ में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में घोषणा की। पलवल जिले में तीन दिन के प्रवास के दौरान आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में सरकार द्वारा प्रदेश के बड़े गांंवों में बनाए जा रहे अमृत सरोवर मई माह के अंत तक निर्मित कर जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। इससे प्रदेश के गांवों में अस्तित्व खो चुके तालाबों का सौंदर्यीकरण कर अृमत सरोवरों के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही अमृत सरोवर इस तरह से किया जा रहा है ताकि उन गांंवों में ही नहीं आसपास के गांंवों में भी जल स्तर नीचे न जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश के हर गांंवों को शहरों से जोड़ा जाए, ताकि लोगों को अपना रहन-सहन उसी हिसाब से मिल सके। इसके लिए पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उसी के चलते प्रदेश के सभी 90 विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए 25-25 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है तथा सरकार की तरफ से अलग राशि सड़कों के निर्माण पर खर्च की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार देने के लिए बिना पर्ची-खर्ची नियम लागू किया है। आज हरियाणा में युुवाओं को न तो विधायकों व मंत्रियों के दरवाजे नौकरियों के लिए खटखटाने पड़ते हैं और न ही किसी को एक भी रुपया देना पड़ता है। आज वही युवा नौकरी पर लग रहा है, जिसकी योग्यता ठीक है तथा वह शिक्षा ग्रहण कर अपनी योग्यता साबित कर रहा है। प्रदेश का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां से युवा अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी न पा रहे हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परिवार पहचान पत्र के द्वारा लोगों को इस तरह से जोड़ रही है, ताकि जनगणना पर समय खराब न करना पड़े। आज प्रदेश में जो भी बच्चा जन्म लेता है, उसका नाम परिवार पहचान पत्र में जुड़ जाता है तथा किसी कारणवश परिवार को छोड़ भगवान की शरण में जाने वाले नाम परिवार पहचान पत्र से कट जाता है। इससे अब क्षेत्र, गांव, शहर व वार्ड की जनसंख्या का सही पता चल जाता है। साथ ही बिना योग्यता के सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों की सही पहचान हो जाती है। वहीं ग्राम पंचायतों को भी उस जनसंख्या के आधार पर ही सरकार से आगे विकास कार्यों के लिए अनुुदान प्राप्त होंगे। प्रदेश को नंबर वन बनाने में ये नियम व योजनाएंं बहुत कारगार साबित हो रही हैं तथा इन नियमों व योजनाओं का अन्य प्रदेश भी अनुुसरण कर रहे हैं।