फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   permission for running train on fourth line

फोर्थ लाइन पर ट्रेन दौड़ाने की मिली मंजूरी

Mon, 27 Mar 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 27 Mar 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
permission for running train on fourth line
डेमो - फोटो : demo pic

अब बल्लभगढ़ से पलवल के बीच फोर्थ लाइन से ट्रेनें 110 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त उत्तरी परिमंडल ने ट्रैक की जांच करने के बाद अपनी मंजूरी दे दी है। असावटी से बल्लभगढ़ के बीच जो कमियां हैं  उसे दूर करने के लिए अफसरों को निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि गत 23 मार्च को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने विशेषज्ञों की टीम के साथ बल्लभगढ़ से असावटी के बीच 9 किलोमीटर बिछाई गई फोर्थ लाइन का निरीक्षण किया था और उसके तकनीकी पहलुओं की जांच करते हुए विशेष ट्रेन को 110 किमी. प्रति घंटे कर रफ्तार से दौड़ाकर परीक्षण किया था।
विज्ञापन


पाठक के मुताबिक ट्रैक बहुत ही बेहतर ढंग से बनाई गई है। इस पर ट्रैन 110 किमी. रफ्तार से दौड़ाने में किसी प्रकार की कोई अड़चन नहीं है। जांच के बाद इस ट्रैक से ट्रेन दौड़ाने की मंजूरी दे दी गई है। जबकि असावटी से पलवल के बीच फोर्थ लाइन की मंजूरी वर्ष 2015 में ही मिल चुकी है। उस ट्रैक से कई बार ट्रेनों का परिचालन किया भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूरी देते हुए सीआरएस ने उत्तर रेलवे से कहा है कि वह चाहें तो फोर्थ लाइन से ट्रेनों का परिचालन कर सकते हैं। ऐसे में अब बल्लभगढ़ से पलवल तक ट्रेनें सरपट दौड़ सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed