फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Performed the last rites without informing maternal family.

Palwal News: मायकेवालों को बिना सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Performed the last rites without informing maternal family.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के लाडियाका गांव में 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायकेवालों को बिना सूचना दिए ससुरालवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। महिला के भाई कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अश्वनी के अनुसार, कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी बहन रजनी की शादी 2023 में लाडियाका निवासी भूषण के साथ हुई थी। उसकी दो साल की बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग रजनी को परेशान करते थे। छह मई को उसने महिला सेल में शिकायत दी थी। 25 अगस्त को दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोमवार को अस्पताल में बहन से मिलने पहुंचे तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। बाद में रजनी की मौत की सूचना मिली और बिना बताए अंतिम संस्कार किया जा रहा था। मौके पर पहुंचने पर परिजनों से मारपीट और कार का शीशा तोड़ने का भी आरोप है। पुलिस ने चिता को जलता हुआ पाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed