{"_id":"6abeb0308d76425406049dd0","slug":"peoples-grievances-heard-at-the-grievance-redressal-camp-palwal-news-c-24-1-pal1005-128699-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: समाधान शिविर में सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: समाधान शिविर में सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल/हथीन।
जिला सचिवालय के सभागार में बृहस्पतिवार को लगे समाधान शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) उपमा अरोड़ा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिला। वहीं, हथीन के उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में शिकायत देने के दो माह बाद भी गांव पहाड़ी में बंदरों के उत्पात की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता लवकुश रावत ने बताया कि उन्होंने 7 जुलाई को समाधान शिविर में बंदरों को पकड़वाने की मांग की थी। एसडीएम हरिराम ने समाधान के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद समस्या बनी हुई है। दोबारा एसडीएम से मुलाकात कर समाधान की मांग की। एसडीएम ने खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के माध्यम से समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।