फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   people wandering to get benifit of shagun scheme

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ पाने को भटक रहे लोग

Fri, 04 Sep 2020 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
people wandering to get benifit of shagun scheme
जिला कल्याण कार्यालय में मौजूद लोग। - फोटो : Palwal
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ पाने को भटक रहे लोग
विज्ञापन

अनूप पाराशर
पलवल। भिड़ूकी निवासी वासुदेव का कहना है कि उन्होंने फरवरी माह में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत फॉर्म भरा था। लेकिन, आज तक मुझे इसका लाभ नहीं मिला है। मैंने दो बहनों की शादी कर्ज लेकर की है। अब मुझे कर्ज चुकाना है। कृपया गौर फरमाकर मेरे आवेदन को मंजूर करा दें। पलवल जिले में ऐेसे ही सैकड़ों लोगों को प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना शुरू की है। इसके तहत लड़की की कन्यादान के लिए सरकार से राशि ले सकते हैं, लेकिन यह योजना पलवल जिले में पूरी तरह से ठप पड़ी है। जनवरी 2020 के बाद से अब तक किसी भी आवेदनकर्ता को एक रुपया भी नहीं मिला है। सरकार की यह योजना जिले में पूरी तरह से दम तोड़ती नजर आ रही है।
------
11 से लेकर 51 हजार तक मिलती है धनराशि
हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2019 में शुरू की थी। इसके तहत शादी के लिए 11 हजार से लेकर 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इसके अलावा विधवा महिला की बेटी और अनाथ लड़कियों की शादी के लिए भी रुपये मिलता है।
विज्ञापन

जिले में भरे जा चुके हैं 813 फॉर्म
जिले में इस योजना का लाभ लेने के लिए 813 लोगों ने आवेदन किया हुआ है। इसके तहत करीब दो करोड़, 88 लाख रुपये की राशि वितरित की जानी है। लेकिन, सरकार की तरफ से राशि मंजूर होने के बावजूद भी आवेदनकर्ताओं को लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जून को आवेदन किया था। कर्ज लेकर बेटी की शादी भी कर दी, लेकिन योजना का लाभ नहीं मिला। लगातार विभाग के चक्कर काट रहा हूं।
- सुभाष, होडल
--------
शगुन योजना के तहत बेटी की शादी के लिए 10 फरवरी को आवेदन किया था, लेकिन अब तक लाभ नहीं मिला। उसी दिन से कार्यालय के चक्कर काट रहा हूं।
- इंद्र कुमार, पातली गेट माता वाला मोहल्ला पलवल
-----
पलवल जिले के 813 आवेदनकर्ताओं का दो करोड़ 88 लाख रुपये पेंडिंग है। यह पैसा एफडी से पास नहीं हुआ। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
जगदेश सिंह, जिला कल्याण अधिकारी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed