फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People troubled by problems got angry, took out a procession

Palwal News: समस्याओं से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Sun, 30 Jul 2023 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
People troubled by problems got angry, took out a procession
कैप्शन: 6- ओमेक्स सिटी के लोग प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन

कैप्शन: 7- विधायक दीपक मंगला को समस्याओं से अवगत कराते ओमेक्स सिटी के लोग
कैप्शन: 8- ओमेक्स सिटी की सड़कों पर बहता सीवर का गंदा पानी
कैप्शन: 9- ओमेक्स सिटी में टूटी सड़क व भरा पानी
टूटी सड़कें, सीवर जाम, लाइटें बंंद व पानी की समस्या से परेशान हैं ओमेक्स सिटी के लोग
विधायक दीपक मंगला से मिलकर समाधान की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। टूटी सड़कें, सीवर जाम व खराब सफाई व्यवस्था से परेशान ओमेक्स सिटी के लोगों का गुस्सा रविवार को बिल्डर पर फूट पड़ा। जन समस्याओं की तरफ बिल्डर द्वारा ध्यान न देने से नाराज होकर ओमेक्स सिटी के लोगों ने जुलूस निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोग जुलूस निकालते हुए विधायक दीपक मंगला के निवास पर पहुंचे तथा उनसे मुलाकात कर समस्याओं से अवगत करा समाधान कराने की मांग की। लोगों ने बिल्डर व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा
लोगों का आरोप था कि कहने को तो शहर का पाॅश क्षेत्र है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। लोगों ने बताया कि ओमेक्स सिटी में एक हजार से अधिक लोगों ने रिहायश की हुई है तथा हर घर से हजारों रुपये मेंटेनेंस चार्ज के रूप में बिल्डर द्वारा ओमेक्स सिटी की देखरेख के लिए स्थापित की हुई कंपनी को दिया जाता है, लेकिन उसके बावजूद कोई सुविधा नहीं है। लोगों का आरोप था कि बिल्डर की तरफ से लोगों की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कभी पानी की समस्या है तो कभी बिजली की समस्या। सीवर जाम होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों की हालत बेहद खराब है। सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी फेस-दो के प्रधान नरेश पाल सिंह, आत्माराम पालीवाल, देशराज जाखड़, गोपाल कुंडू, सुरेंद्र शर्मा ने विधायक को बताया कि लेआउट प्लान के तहत बिजली घर, टैक्सी स्टैंड, पुलिस चौकी, ड्रेनेज सिस्टम और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था होनी चाहिए, मगर कुछ भी नहीं है। शुरुआत में ओमेक्स सिटी ने लोगों को सब्जबाग दिखाए, मगर लेआउट प्लान के तहत आधा काम भी नहीं किया। उन्होंने विधायक से इस मामले में हस्तक्षेप कर समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं जलती लाइटें, जान का खतरा
रात को ओमेक्स सिटी में लगी स्ट्रीट लाइटें तक नहीं जलती हैं। इससे लोगों को जान का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि बारिश का मौसम होने के कारण सांप व जहरीले कीट सड़कों पर घूमते रहते हैं, क्योंकि पिछले काफी समय से सफाई न होने के कारण घास व झाड़ियां उगी हुई हैं। ऐसे में सांप व जहरीले जानवर सड़कों पर नजर आते हैं। रात को लाइटें न जलने के कारण वे किसी को भी काट सकते हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी लाइटों को ठीक नही कराया जाता है। इतना ही नहीं, ओमेक्स सिटी में एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं है।

विधायक ने अधिकारियों को दिए समाधान करने के आदेश
ओमेक्स सिटी के लोगों के गुस्से को शांत कराते हुए विधायक दीपक मंगला ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिए कि ओमेक्स सिटी में व्याप्त समस्याओं का समाधान किया जाए। विधायक ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तथा सीवरों की सफाई कराई जाए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही बिल्डर से बात कर ओमेक्स की समस्याओं का समाधान पूरी तरह से कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed