फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People of both communities will stop cow slaughter: Pal Panch

गोहत्या बंद कराएंगे दोनों समुदाय के लोग : पाल पंच

Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
People of both communities will stop cow slaughter: Pal Panch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा की पहल पर गांव मंडकौला में पाल पंचों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने की। बैठक में पंचों ने आम राय से कहा कि दोनों धर्मों के लोगों के बीच गो हत्या के मामले तनाव बढ़ाते हैं। सभी को सामूहिक रूप से गो-हत्या के मामले को गंभीरता से लेकर इस अपराध को रोकना चाहिए। पंचायत में आए मेव-मुस्लिम समाज के पंचों ने भी इस पर सहमति दी और कहा कि सम्पूर्ण इलाके में गोहत्या को बंद कराया जाएगा। इसके लिए दोनों धर्मों के लोग एक दूसरे का सहयोग कर कदम उठाएंगें।
पलवल एवं नूंह जिलों में गोहत्या पर प्रतिबंध सामाजिक स्तर पर भी लागू करके पालना कराई जाएगी। इसके साथ ही पंचायत में यह भी फैसला लिया गया कि 28 अगस्त को बृजमंडल शोभा यात्रा के बाद पाल व खापों के लोग स्थानीय स्तर पर पंचायतों का आयोजन कर सद्भावना का अभियान चलाएंगे। इसके बाद यदि जरूरत महसूस होती है तो बड़ी महापंचायत का आयोजन किया जाए। नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद इलाके में बने हुए तनाव को दूर कराने के लिए अब सर्व खाप पंचायतों ने मोर्चा संभाल लिया है। काफी देर चली इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी पाल पंंच अपनी-अपनी पालों के गांवों में जाकर सभी जाति धर्म के लोगों को भाईचारा बनाने तथा सद्भावना बनाए रखने की अपील करें।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पूर्व सिंचाई मंंत्री हर्ष कुमार ने कहा कि इलाके में आपसी भाईचारा बनाना व शांति बनाए रखना पाल पंचों व हम जैसे नेताओं का काम है, लेकिन हम सभी अपनी भूमिका से दूरी बनाए हुए हैँ। ऐसे में हम सभी को मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करते हुए इलाके में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बनाने की जरूरत है। हम सभी अपनी-अपनी पालों में स्थित गांवों में जाकर हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों को विवाद न करने के लिए समझाकर भाईचारा बनाने का प्रयास करें। बैठक में डागर पाल के चौधरी धर्मवीर डागर, रावत पाल के चौधरी सुमेर सिंह, चौहान पाल के जयनारायण, तेवतिया पाल के बिजेंद्र तेवतिया, सहरावत पाल के नरेंद्र सहरावत, भूडेर के बादाम सिंह, शेर सिंह, देवी सिंह, रूपड़िया थामे के शेर मोहम्मद, इकबाल जेलदार बिछौर, घासेडिया थामे के तैयब हुसैन संयुक्त किसान मोर्चा के महेंद्र सिंह चौहान, सोहन पाल चौहान, बिधू सिंह, उदय सिंह, ताराचंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू महापंचायत में जाने पर 52 पाल के अध्यक्ष को सुनाई खरी-खोटी
बैठक में गत दिनों उपमंडल के गांव पौंडरी में हुई हिंदू महापंचायत में पाल पंचों से सहमति बनाए बिना जाने पर 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार को पाल पंचों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं हिंदू महापंचायत में दो पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार के सामने भड़काऊ भाषण देने पर भी उन्हें पाल पंचों ने खूब सुनाया। कई पंचों ने 52 पाल के चौधरी अरुण जेलदार से कहा कि उन्हें विधिवत रूप से पंचायत का निमंत्रण नहीं मिला। डागर पाल के चौधरी धर्मवीर डागर ने कहा कि उन्हें सम्मानजनक तरीके से नहीं बुलाया गया। इस कारण वे हिंदू महापंचायत में नहीं गए। अरुण जेलदार ने कहा कि भविष्य में सभी को साथ लेकर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed