फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People are upset due to poor condition of roads in Saini Nagar, lack of cleanliness and lighting.

Palwal News: सैनी नगर में सड़कों की हालत जर्जर, सफाई व लाइटिंग की व्यवस्था न होने से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
People are upset due to poor condition of roads in Saini Nagar, lack of cleanliness and lighting.
- लोग बोले लाइट न होने से रात में होती हैं चोरियां, सार्वजनिक शौचालय न होने से दुकानदार परेशान
विज्ञापन

- नालियां रहती हैं जाम, सड़क पर आ जाता है पानी, दुकानों पर बैठने में होती है परेशानी

संवाद न्यूज एजेसी
पलवल। शहर में व्याप्त समस्याओं से आम लोग ही नहीं व्यापारी भी परेशान हैं। लोग समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन समाधान तो दूर कोई अधिकारी जाकर भी नहीं देखता है। अब शहर की इन समस्याओं को अमर उजाला ने संवाद के माध्यम से उठाना शुरू किया है, ताकि अधिकारियों की नींद खुले और लोगों को समस्याओं से निजात मिले। इसी के तहत रविवार को शहर के सैनी नगर शेखपुरा में अमर उजाला संवाद आयोजित किया गया। संवाद में लोगों से समस्याओं को लेकर चर्चा की गई व उनके सुझाव मांगे गए। इस पर लोगों ने प्रशासन व नगर परिषद के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान लोगों ने सैनी नगर में जर्जर सड़कों, सफाई व लाइटिंग व्यवस्था न होने से हो रही परेशानियों पर चर्चा की।
संवाद में उपस्थित लोगों का कहना है कि इस मार्केट में ही नहीं पूरे सैनी नगर में सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है। इस कारण लोग सड़कों व खाली प्लॉटों में टायलेट करते हैं। इसके अलावा सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। चारों तरफ गंदगी के ढेर हैं। नालियां जाम रहने से पानी सड़क पर आ जाता है। शहर में सिर्फ अतिक्रमण नजर आता है। पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं है। उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं होता।
विज्ञापन

------
सैनी नगर में पुरानी ट्रैक्टर मार्केट है। यहां शौचालय तक नहीं है। इस कारण दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी होती है। लोग सड़क पर ही शौच करते हैं। इस तरफ ध्यान देना चाहिए। - अजीत, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बड़ी रिहायशी कॉलोनी के साथ-साथ मार्केट व शहर को राजमार्ग से जोड़ने वाला लिंक मार्ग भी है। उसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। पशु पालक गोबर को नालियों में बहा देते हैं, जिससे नालियों में उठने वाली बदबू से निकलना मुश्किल है। - अशोक कुमार, स्थानीय निवासी
सैनी नगर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, चारों तरफ गंदगी के ढेर हैं। रात को लाइटिंग की व्यवस्था नहीं है। लाइट न होने पर रात को चोरियां अधिक होती हैं। इस तरफ ध्यान दिया जाए। - रोहताश, स्थानीय निवासी

सैनी नगर सबसे पुराना बसा हुआ है। इस नगर में ही शहर की सबसे बड़ी मार्केट है। यहां सड़कों की हालत खराब है। नालियां जाम रहती हैं। कई बार इस समस्या को लेकर शिकायत की जा चुकी है।लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।- भगत राम, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed