{"_id":"684dc8d70c32ec67320809a6","slug":"people-and-vehicles-are-spoiling-their-health-there-are-more-than-15-speed-breakers-within-a-radius-of-two-kilometers-palwal-news-c-24-1-gr11004-115382-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: लोगों के साथ वाहनों की बिगाड़ रहे सेहत, दो किलोमीटर के दायरे में 15 से अधिक ब्रेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: लोगों के साथ वाहनों की बिगाड़ रहे सेहत, दो किलोमीटर के दायरे में 15 से अधिक ब्रेकर
Sun, 15 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पलवल। शहर की सड़कों पर स्पीड कंट्रोल के नाम पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। ये ब्रेकर, जो सुरक्षा के लिए बनाए गए थे, अब दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
इन ऊंचे-नीचे ब्रेकर, बिना चेतावनी बोर्ड और लापरवाही से बनाए गए डिजाइन ने न केवल वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, बल्कि वाहनों की स्थिति को भी खराब कर दिया है। शहर में बेतरतीब ढंग से बनाए गए स्पीड ब्रेकर आए-दिन हादसों का कारण बन रहे हैं।
चौधरी चेतीलाल वर्मा मार्ग जो रसूलपुर और हसनपुर को जिले से जोड़ता है, इस समस्या का सबसे बड़ा उदाहरण है। सड़क शुरू होने के दो किलोमीटर के दायरे में ही 15 से 17 स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। कई जगह तो पांच से 10 मीटर की दूरी पर ब्रेकर मौजूद हैं और वह भी बिना किसी चेतावनी संकेतक बोर्ड के।
विज्ञापन
शहर के अधिकांश स्पीड ब्रेकर खस्ता हालत में हैं। स्पीड ब्रेकर की न तो दूरी, न ऊंचाई और न ही चौड़ाई नियामनुसार है। टूटे-फूटे ब्रेकर, अनियमित दूरी और ऊंचाई ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरे को और बढ़ा दिया है, जिससे दुर्घटनाओं का डर बना रहता है।
आलम यह है कि सुरक्षा के लिए बनाए गए ये स्पीड ब्रेकर अब शहरवासियों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। बाइक सवारों को गिरने और चोट लगने का डर हर समय बना रहता है। शहर के कई स्पीड ब्रेकर टूटे पड़े हैं, जिसके कारण बाइक चालक ब्रेकर से बचने के लिए कट मार कर निकलते हैं। जिसके कारण कई बार दुर्घटना हो चुकी हैं। टूटे स्पीड ब्रेकर के कारण सड़क पर कीलें पड़ी रहती हैं, जिससे गाड़ियां पंक्चर हो जाती हैं। इसके कारण भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
ब्रेकरों के लिए यह है नियम-
भारतीय सड़क मानकों के अनुसार ब्रेकर की ऊंचाई और डिजाइन भी तय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। शहरी सड़कों पर स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई अधिकतम चार इंच या 10 सेंटीमीटर तथा लंबाई 3.70 मीटर होनी चाहिए। स्पीड ब्रेकर से 40 से 60 मीटर पहले साइन बोर्ड होना अनिवार्य है, जिससे चालक को ब्रेकर का पता चल सके।
इन ब्रेकरों की वजह से बार-बार ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे सड़क पर जाम लग जाता है। धीमी गति से चलने के कारण समय की बर्बादी होती है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता है। रात के समय ये ब्रेकर और भी खतरनाक साबित होते हैं, क्योंकि चेतावनी चिह्नों का अभाव होने के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। सूरज राठौर, वाहन चालक
कई बार ब्रेकरों के अंदर से लोहे की कीलें निकली रहती हैं, जो टायर पंक्चर कर देती हैं। अचानक ब्रेकर सामने आने पर तेज ब्रेक लगाने से पीछे से टक्कर लगने का खतरा भी बना रहता है। -इंदर, वाहन चालक
बड़े ब्रेकरों की वजह से गाड़ी के इंजन और सस्पेंशन पर बुरा असर पड़ता है। बार-बार सर्विसिंग करवानी पड़ती है, जिससे खर्चा बढ़ गया है। दो दिन पहले ही ब्रेकर की वजह से मेरे ऑटो में एक कार चालक ने टक्कर मार दी थी। -राहुल बघेल, वाहन चालक
कई जगह 100 मीटर के दायरे में ही 5-6 ब्रेकर बने हुए हैं। बिना चेतावनी के ये ब्रेकर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। रात में तो इनका पता ही नहीं चलता है। -कृष्ण गुजर, वाहन चालक
सड़क मानकों के खिलाफ बनाए गए स्पीड ब्रेकर वाहन चालकों की कमर से जुड़ी दिक्कतों को बढ़ा सकते हैं। ऐसे ब्रेकर से गुजरते समय तेज झटका लगता है, जिससे रीढ़ की हड्डी और कमर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और स्लिप डिस्क जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। -डॉ. मनोज, फिजियोथेरेपिस्ट, जिला नागरिक अस्पताल
जांच के बाद जरूरत के अनुसार ही स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे और जो स्पीड ब्रेकर टूटे हुए हैं, उनकी मरम्मत जल्द करवाई जाएगी। जांच के बाद जरूरत से ज्यादा लगे स्पीड ब्रेकरों को हटवा दिया जाएगा। –रितेश यादव, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, पलवल