फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Peon sexually assaults student by luring her to pass exam

Palwal News: परीक्षा में पास कराने का लालच देकर चपरासी ने छात्रा का किया यौन शोषण

Sun, 03 Mar 2024 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Peon sexually assaults student by luring her to pass exam
- मुख्याध्यापक से शिकायत की तो हुआ मामले का खुलासा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। परीक्षा में पास कराने का लालच देकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने 10वीं कक्षा की छात्रा का यौन शोषण किया। घटना गदपुरी थाना अंतर्गत एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की है। आरोपी काफी दिनों से छात्रा को आते-जाते समय छेड़छाड़ भी करता था। छात्रा ने मुख्याध्यापक से शिकायत की तो मामले का खुलासा हुआ। गदपुरी थाना पुलिस ने मुख्याध्यापक की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार एक मुख्याध्यापक ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनके स्कूल में दूसरे गांव से एक छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल में पृथला गांव निवासी एक 30 वर्षीय नरेंद्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। आरोप है कि कर्मचारी काफी दिनों से छात्रा को आते-जाते परेशान करता था और अश्लील फब्तियां कसता था। आरोपी ने छात्रा को परीक्षा में पास कराने का लालच देकर अपनी बातों में फंसा लिया और उसका यौन शोषण करता रहा। परेशान होकर छात्रा ने मामले की शिकायत मुख्याध्यापक से की तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed