फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Peace Yagya on the death anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi

Palwal News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ

Tue, 30 Jan 2024 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Peace Yagya on the death anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मंगलवार को गांधी सेवाश्रम में मनाई गई। इस अवसर पर शांति यज्ञ, भजन व उपदेश हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी सेवाश्रम ट्रस्ट के प्रधान देवी चरण मंगला ने की। इस अवसर पर गांधी सेवाश्रम में लगी हुई गांधी जी की प्रदर्शनी भी लोगों ने देखी। कार्यक्रम का संचालन यशपाल मंगला ने किया।
प्रधान देवी चरण मंगला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादें पलवल से जुड़ी हुई हैं। आजादी आंदोलन में जलियावाला बाग जाते समय महात्मा गांधी की पहली गिरफ्तारी पलवल रेलवे स्टेशन पर हुई थी। उस गिरफ्तारी की यादों से संबंधित तस्वीरें आज भी गांधी आश्रम में लगी प्रदर्शनी में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। आज चंद लोग उनके नाम को बदनाम करने का काम करते हैं, लेकिन गांंधी जी का संघर्ष और देश की आजादी में अहम योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता।
विज्ञापन

महेंद्र कालड़ा ने गांधी जी के भजन प्रीत पराई जाने ना को सुनाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने यज्ञ में आहुति देने के साथ ही सत्य व अंहिसा के मार्ग पर चलने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर एसपी मित्तल, विनोद बंसल, आशीष मंगला, तरुण मंगला ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
राष्ट्रपिता गांधी सहित अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
हथीन। रूपडाका स्थित शहीद मीनार पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मेवात शहीद दिवस कमेटी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कमेटी के अध्यक्ष शेर मोहम्मद एडवोकेट, हमीदा ठेकेदार, सिराजुद्दीन ठेकेदार, हनीफ सरपंच गुराक्सर, स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, प्रवक्ता हारून, डाक्टर शबीना, मुफ्ती कासिम आदि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शेर मोहम्मद एडवोकेट ने कहा कि युवाओं को अमर शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सर्वस्व बलिदान के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed