फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Patients are disturbed by the strike of doctors

डाक्टरों की हड़ताल से मरीज रहे परेशान

Wed, 10 Aug 2016 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Wed, 10 Aug 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
Patients are disturbed by the strike of doctors
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में एनएचएम के कर्मचारियों द्वारा दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की गई है। इस हड़ताल में एनएचएम के सभी कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, एलटी, कंप्यूटर आपरेटर, ड्राईवर व स्टाफ आदि प्रमुख हैं। जहां एक ओर हड़ताली कर्मचारी अपनी समस्याएं गिनवा रहे हैं, वहीं हड़ताल के चलते मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। 

विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारी विरोधी है। सरकार ने पहले ही एनएचएम के 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करके काम के बोझ को बढ़ाया हुआ है, अब सरकार 20 प्रतिशत की ओर छंटनी करने जा रही है। उन्होंने कहा कि वे पहले से ही एक दिन में 12 से 15 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। अगर छंटनी हो गई तो इससे भी बुरा हाल होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह तो अभी दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल है, अगर सरकार नहीं सुनेगी तो वे आगे कदम उठाने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए। हड़ताल में सतपाल डागर, डॉ रामजीत, डॉ चंद्रमनी शर्मा, डॉ मंजीत गौतम, मल्लिका, राजवती, जसवीरी, राजेश, अनीता सौरोत, कर्मवीर डागर, रनवीर कौशिक व संजय रैसलर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से कई मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पलवल कैंप के एक मरीज मुकंदलाल ने बताया कि वे पत्नी को दिखाने यहां पर आए थे, डाक्टरों की हड़ताल की वजह से जो अन्य डॉक्टर ड्यूटी पर थे, उनके पास ज्यादा भीड़ होने से बहुत देर में नंबर आया। इसके अलावा पिंगोड़ निवासी रामवृक्ष ने बताया कि डॉक्टरों के कमरे के बाहर लंबी लाइनों से वह परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed