{"_id":"60d9ea6e8ebc3e3bbb4bb1d9","slug":"passers-by-upset-due-to-waterlogging-on-old-gt-road-palwal-news-noi5903334178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने जीटी रोड पर जलभराव से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने जीटी रोड पर जलभराव से राहगीर परेशान
विज्ञापन
पलवल। शहर के पुराने जीटी रोड पर जलभराव की समस्या का पिछले लंबे समय से हल नहीं हो पा रहा है। भवन कुंड से लेकर हुडा चौक तक जगह-जगह पानी भरा रहता है। इसका मुख्य कारण पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं होना है। सड़क पर सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या विधायक दीपक मंगला के निवास के समीप बनी हुई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस संबंध में कई बार नगर परिषद अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।
पुराना जीटी रोड जिले की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। प्रतिदिन हजारों लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलिवेटेड पुल के निर्माण और कट बंद करने से जाम की समस्या बनी रहती है। आगरा चौक से हुडा चौक तक एक-एक घंटे तक जाम लगा रहता है। विकल्प के तौर पर लोग पुराने जीटी रोड का इस्तेमाल करते हैं। भवन कुंड से आगे जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को होती है। कार चालक तेज गति से निकालते हैं तो बाइक चालकों के कपड़े खराब हो जाते हैं। वहीं, बारिश होते ही हालात बद से बदतर हो जाते हैं। घंटों तक पानी सड़क पर भरा रहता है। मैनहोल और नालियों में गिरकर लोग चोटिल हो जाते हैं। पुराने जीटी रोड पर हुडा सेक्टर-दो मोड़ के समीप इन दिनों सबसे ज्यादा समस्या है। इसके नजदीक ही विधायक दीपक मंगला का निवास भी है, लेकिन इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
-----
करीब दो वर्षों से पुराने जीटी रोड पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। विभागों की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन को पानी निकासी का उचित प्रबंध कराना चाहिए।
विज्ञापन
- राजेश बहीन, सामाजिक कार्यकर्ता
-----
पानी निकासी के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। नाले और नालियों की सफाई करवाई जा रही है। जहां पर ज्यादा परेशानी है, वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था करवाकर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन, नगर परिषद पलवल