फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Parashuram Dwar to be built at a cost of 1.25 crore

Palwal News: 1.25 करोड़ से बनेगा परशुराम द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Parashuram Dwar to be built at a cost of 1.25 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
नवरात्र के अवसर पर पलवल शहर में भगवान परशुराम द्वार के निर्माण की शुरुआत होगी। रविवार को बस स्टैंड के पास वार्ड नंबर 20 में द्वार का शिलान्यास किया जाएगा। नगर परिषद इस परियोजना पर करीब 1.25 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कार्यक्रम में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल करेंगे। डॉ. यशपाल ने बताया कि फरवरी में अमन भारद्वाज के नेतृत्व में ब्राह्मण सभा के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर भगवान परशुराम द्वार बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद नगर परिषद ने प्रस्ताव पर कार्रवाई शुरू की। नौ अप्रैल को उनकी अध्यक्षता में हुई नगर परिषद की सदन बैठक में द्वार निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद नगर परिषद की तकनीकी शाखा ने परियोजना का प्राक्कलन तैयार किया। 12 जून को फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की बैठक में प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। डॉ. यशपाल ने कहा कि नवरात्र में द्वार का शिलान्यास शुभ अवसर है। यह द्वार शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और भगवान परशुराम के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article