फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Panchayats were held in the village for the missing daughter.

Palwal News: लापता बेटी के लिए गांव में होती रही पंचायतें, सोशल मीडिया दोस्ती ने लिया शादी का रूप

Sat, 09 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 09 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Panchayats were held in the village for the missing daughter.
- पंचायतों और पुलिस की सक्रियता से मिली युवती, अदालत में लड़की ने कहा, अपनी इच्छा से की शादी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर थाना क्षेत्र के वार्ड 15 से 31 जुलाई को लापता हुई युवती को पुलिस ने पलवल जिले के गांव सौंध से सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि युवती करीब तीन महीने पहले सोशल मीडिया पर सौंध गांव के एक युवक से परिचित हुई थी और फिर प्रेम संबंध हो गए। उसने आर्य समाज मंदिर में विवाह किया और सौंध गांव रहने चली गई। दूसरी ओर परेशान पिता और परिवार ने कई बार पंचायत कर पुलिस से युवती को ढूंढने की गुहार लगाई। चिंता के कारण गांववाले एसपी तक गुहार लगाने पहुंच गए।
लड़की के लापता होने पर क्षेत्र में चिंता का माहौल था। 2 और 3 अगस्त को आर्य समाज मंदिर में स्थानीय लोगों ने पंचायत कर एसपी नूंह राजेश कुमार से मुलाकात की और तत्काल बरामदगी की मांग रखी। एसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आयुष यादव के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। साथ ही साइबर सेल और अन्य पुलिस टीमों को भी तलाश में लगाया गया। 6 अगस्त को हरियाणा और राजस्थान के लोगों ने संयुक्त पंचायत कर मामले पर चर्चा की, जिसमें एएसपी ने आश्वासन दिया कि छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


तलाश के दौरान पुलिस को फिरोजपुर झिरका बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला। फुटेज में युवती 31 जुलाई को सुबह लगभग 11:37 बजे एक कार में जाती दिखी। वाहन का नंबर ट्रेस कर पुलिस सौंध गांव पहुंची और 7 अगस्त को लड़की को ढूंढकर सेफ हाउस ले आई। अगले दिन अदालत में पेशी के दौरान युवती ने बयान दिया कि उसने अपनी इच्छा से युवक से शादी की है। इसके बाद अदालत के आदेश पर उसे पति के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed