{"_id":"68efddae89c66f1d9b04c673","slug":"panchayat-computer-operators-expressed-anger-palwal-news-c-24-1-gr11004-118564-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दीवाली पर भी अधूरा वेतन, पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दीवाली पर भी अधूरा वेतन, पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने जताया रोष
Wed, 15 Oct 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
- अप्रैल से अक्तूबर तक वेतन न मिलने पर नाराजगी, सीपीएलओ यूनियन ने दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसीपलवल। हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर यूनियन की बैठक बुधवार को देवीलाल पार्क में भारतीय मजदूर संघ की जिला अध्यक्ष रामरती दलाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय चौहान ने भारतीय मजदूर संघ की नीति और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ हमेशा राष्ट्र, उद्योग और कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटरों का बकाया वेतन लंबे समय से अटका हुआ है, जिससे कर्मचारी दिवाली जैसे त्योहार पर भी आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर हैं।
बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें दीपक रावत को प्रधान, राहुल और संजीव कुमार को उपप्रधान, अंजू रानी को जिला सचिव, जबकि देवेंद्र कुमार और तेजपाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दलजीत को सौंपी गई। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार दिवाली से पहले अप्रैल से अक्तूबर तक का रुका हुआ वेतन जारी नहीं करती तो सीपीएलओ कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे।