फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Palwal will be developed as a state-of-the-art city

पलवल को अत्याधुनिक शहर के रूप में किया जाएगा विकसित

Wed, 24 Nov 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Palwal will be developed as a state-of-the-art city
पलवल। पलवल शहर के विकास को नए आयाम देने के उद्देश्य से तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान-2041 को अंतिम रूप देने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने विस्तार से संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि पलवल नगर के चहुंमुखी विकास पर फोकस करें, जिसके अंतर्गत अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए सुझाव दिए जाएं। लघु सचिवालय में बुधवार को ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान के प्रकाशन से पूर्व संबंधित अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन

मास्टर प्लान-2041 के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि विभागों के आपसी तालमेल के साथ प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि संबंधित विभाग अपनी विकास कार्य योजनाओं को इसमें शामिल करवाएं, जिसके लिए भूमि की आवश्यकता की सूचना देना जरूरी है। साथ ही संबंधित विभाग को आवश्यक भूमि को भी चिन्हित करना होगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पलवल को एक अत्याधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है, जिसके लिए हर संभव प्रयत्न किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें स्कूल, पार्क, कालेज, स्ट्रीट लाइट, आईटीआई इत्यादि हर प्रकार की बेहतरीन सुविधाएं शामिल रहेंगी। उन्होंने मास्टर प्लान तैयार कर रही कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित विभागों के साथ तालमेल स्थापित कर ड्राफ्ट को अंतिम रूप दें। आज की जनसंख्या तथा आने वाले दशक के उपरांत संभावित जनसंख्या के आधार पर प्लान को अंतिम रूप प्रदान करें। बैठक में एसडीएम वैशाली सिंह, सीएमजीजीए अरविंद, डीटीपी देवेंद्र, एक्सईएन महेंद्र सिंह, ईओ मनोज यादव, एक्सईएन आरसी गौड़, एक्सईएन नरेंद्र सिंह यादव, एक्सईएन मनोज कुमार, सौंदर्या, समीशा, डीईओ अशोक बघेल आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed