{"_id":"6103e4db8ebc3e09492db58b","slug":"palwal-should-be-green-plant-more-and-more-trees-deputy-commissioner-palwal-news-noi596521361","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरा-भरा हो पलवल, लगाएं अधिक से अधिक पेड़ : उपायुक्त नरेश नरवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरा-भरा हो पलवल, लगाएं अधिक से अधिक पेड़ : उपायुक्त नरेश नरवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे वातावरण को साफ-स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ मनुष्य के सच्चे मित्र रहे हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों बहुत जरूरी हैं।
उपायुक्त शुक्रवार को यहां राजमार्ग प्राधिकरण तथा मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से जिले में पौधे रोपने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जहां राजमार्ग प्राधिकरण के तत्वावधान में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर आगरा चौक से लेकर कुसलीपुर स्थित जिला सचिवालय तक पौधे रोपे, वहीं मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास स्थित ईदगाह में पौधे रोपे। इसके अलावा अन्य कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में जाकर भी पौधे रोपे। इन कार्यक्रमों में उनके साथ एसडीएम पलवल वैशाली सिंह भी रही। उन्होंने भी सभी कार्यक्रमों में पौधरोपण किया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग, वन विभाग, सामाजिक संस्थाएं व गांवों में इस वर्ष करीब 7.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें 3 लाख 28 हजार पौधे जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के माध्यम से रोपित किए जाएंगे तथा वन विभाग की ओ से करीब 4.5 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे। इन विभागों को लक्ष्य देने के साथ-साथ इनके संरक्षण की भी जिम्मेवारी सौंपी गई है। पौधा रोपण व संरक्षण के संबंध में हर महीने प्रत्येक विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। गत वर्ष भी विभिन्न विभागों को पौधरोपण की जिम्मेवारी सौंपी गई थी, जिसे प्रत्येक महीने रिव्यू भी किया जाता था। उपायुक्त ने कहा कि पेड़-पौधे मनुष्य के सच्चे मित्र हैं। यह ताउम्र हमें शुद्ध वायु, अनेक प्रकार के फल व औषधियां देते हैं। जन-जीवन के संतुलन को बनाए रखने में भी पेड़-पौधों का बहुत अधिक महत्व है। हर व्यक्ति किसी भी खुशी के अवसर पर पौधरोपण कर सकता है।
विज्ञापन
आगामी तीन महीने पौधरोपण के लिए उपयुक्त समय है। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति अपने घर-आंगन, खेत-खलिहान, स्कूलों, पंचायती जमीनों, पार्कों, रास्तों के साथ-साथ व अन्य खाली स्थानों पर पौधरोपण कर सकते हैं। उपायुक्त ने सुबह सबसे पहले राजमार्ग-19 पर गांव कुशलीपुर के पास एनएचएआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम के पास पौधरोपण किया। इसके बाद मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ईदगाह में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया तथा स्वयं पौधरोपण के साथ-साथ सोसायटी के सभी सदस्यों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। भारत विकास परिषद की ओर से सेक्टर-2 ग्रीन बेल्ट में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधरोपण किया। इसके बाद उपायुक्त ने गांव रसूलपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचकर स्वयं पौधा लगाया तथा स्टॉफ के सभी सदस्यों को भी एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला वन अधिकारी दीपक पाटिल, एनएचएआई के कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार, टोल प्रबंधक शहनवाज खान, मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हाजी यूनुस अहमद, अनिल कुमार मंगला, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार मेहता, जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक तथा अल्पना मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।