फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Palwal health department reveals fetal sex check in Delhi three women arrested

पलवल के स्वास्थ्य विभाग ने किया दिल्ली में भ्रूण लिंग जांच का खुलासा, तीन महिलाएं धरी

Tue, 02 Feb 2021 04:52 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 04:52 AM IST
विज्ञापन
Palwal health department reveals fetal sex check in Delhi three women arrested
सांकेतिक तस्वीर

स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने सोमवार को दिल्ली के रानीबाग में भ्रूण लिंग जांच और अवैध गर्भपात कराने के मामले में 3 लोग पकड़े। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। 

विज्ञापन


भ्रूण लिंग जांच सेंटर को पकड़ने के लिए सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप के आदेशानुसार एक टीम का गठन किया गया। टीम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, एलएमओ डॉ. प्रियंका, किशन गर्ग मौजूद रहे। इनके साथ पलवल स्वास्थ्य विभाग के लीगल एडवाइजर, पुलिसकर्मी एएसआई भी शामिल किए गए। टीम सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे पलवल से निकल गई और सिन्हा इमेजनिंग सेंटर के आसपास पीतमपुरा दिल्ली पहुंच गई। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने टीम को बताया कि पिंकी और राधा अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 60 हजार रुपये लेती हैं। एक महिला से जांच और गर्भ में लड़की होने पर गर्भपात की रकम तय की। महिला से 5 हजार रुपये पहले ही पिंकी ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। इसके बाद तय दिन के अनुसार राधा और पिंकी महिला को ऑटो में बिठाकर सिन्हा इमेजनिंग सेंटर पीतमपुरा ले गईं और रास्ते में उससे 55 हजार रुपये ले लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पलवल स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका पीछा करती रही। इसके बाद उन्होंने सिन्हा इमेजनिंग सेंटर पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया और ऑटो में वापस बिठाकर कहा कि उसके गर्भ में लड़की है। इसके बाद वे उसे गर्भपात के लिए कथिक डॉ. सुदेश के पास ले जाने लगे। पलवल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीरागढ़ी चौक के नजदीक ही तीनों को धर दबोचा और मौके पर ही उनसे 54 हजार 500 रुपये बरामद कर लिए। 


टीम उनको लेकर सिन्हा इमेजनिंग सेंटर वापस पहुंची और वहां पर विभागीय अफसरों को बुलवाया और दिल्ली के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर कार्रवाई की। महिलाएं सुदेश, पिंकी और राधा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। उन्हें पुलिस कस्टडी में देकर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। इस अल्ट्रासाउंड सेंटर को एमडी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सत्यजीत चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed