फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Palwal becomes topper in effective classroom observation

Palwal News: इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जर्वेशन रिपोर्ट में पलवल बना टॉप परफॉर्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Palwal becomes topper in effective classroom observation
विद्यालयों में नियमित मॉनिटरिंग व अध्यापकों को दिए गए मार्गदर्शन से बेहतर हुआ परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग एवं एससीईआरटी से संचालित इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जर्वेशन कार्यक्रम के अंतर्गत जारी नवीनतम परिणामों में पलवल जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप परफॉर्मर जिले के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस उपलब्धि से जिले के शिक्षा अधिकारियों, अध्यापकों एवं शैक्षणिक मॉनिटरिंग टीम में खुशी का माहौल है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह डाइट फैकल्टी, बीआरपी एवं एबीआरसी विद्यालयों का भ्रमण कर कक्षाओं का अवलोकन करते हैं। इस दौरान अध्यापकों को प्रभावी शिक्षण, गतिविधि आधारित अधिगम, कक्षा प्रबंधन, छात्रों की सहभागिता तथा सीखने के परिणामों में सुधार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन


खंड नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि विद्यालयों में नियमित मॉनिटरिंग, शैक्षणिक सहयोग एवं अध्यापकों को समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन के कारण पलवल जिला यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य डॉ. मामराज रावत ने जिले के सभी डाइट फैकल्टी सदस्यों, बीआरपी, एबीआरसी, विद्यालय प्रमुखों एवं अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा, यह उपलब्धि पूरे पलवल शिक्षा परिवार की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं अध्यापकों से छात्रों के सीखने के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed