{"_id":"5e31c35d8ebc3e77dd5006a4","slug":"palwal-awarded-for-facilities-palwal-news-noi488734184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगानुपात सुधार व अंत्योदय केंद्रों से मिलने वाली सुविधाओं के मामले में पलवल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगानुपात सुधार व अंत्योदय केंद्रों से मिलने वाली सुविधाओं के मामले में पलवल अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत लिंगानुपात में सुधार व अंत्योदय केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं की सफलता से क्रियान्वयन के लिए पलवल जिले को सराहना मिली है। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम (सीएमजीजीए) के परियोजना निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इन उपलब्धियों के लिए पलवल जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त विवेक पदम सिंह व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी जिला सचिवालय सभागार में उपस्थित रहे। अतिरिक्त उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान पीसीपीएनडीटी-एमटीपी एक्ट, पोक्सो, अंगदान, सीएम विंडो, एसएमजीटी, हरियाणा विजन जीरो, महिला सुरक्षा, स्वच्छ सर्वेक्षण, अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट, उच्चतर शिक्षा, सक्षम हरियाणा (शिक्षा) आदि विषयों की जिला में प्रगति की सिलसिलेवार जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पलवल जिला में नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं व अन्य कार्यक्रमों की समय-समय पर समीक्षा की जाती है ताकि जिलावासियों को सेवाएं प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। डा. राकेश गुप्ता ने कहा कि आगामी आठ मार्च को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति समाज में एक सकारात्मक माहौल विकसित करने के लिए राज्य व जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी रहनी चाहिए ताकि बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा के प्रति एक माहौल विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दृष्टिकोण पर राज्य में अंगदान के प्रति जन जागरूकता के लिए एक माहौल तैयार किया जाए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने लिंगानुपात के विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्ष 2019 के अंतिम तीन माह के दौरान लिंगानुपात की दर 923 रही है। इसी प्रकार अंत्योदय सरल के माध्यम से परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं के मामले में पलवल को राज्य स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। इस अवसर पर पलवल के एसडीएम जितेंद्र कुमार, हथीन के एसडीएम वकील अहमद, डीएसपी सुनील कादियान, सीएमजीजीए मैमूना शाहर, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, नगर परिषद पलवल के कार्यकारी अधिकारी डा. विजयपाल, सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।