फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   paitient protest at nagal jaat hospital

नांगल जाट के अस्पताल पर ताला देख भड़के ग्रामीण

Fri, 07 Jun 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
paitient protest at nagal jaat hospital
गांव नांगल जाट के सामुदायिक केंद्र के मुख्य द्वार पर लगा हुआ ताला - फोटो : Palwal
होडल। हथीन के गांव नांगल जाट और आसपास के गांवों के लोग स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डाक्टरों के रोज-रोज गायब रहने से इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने खुद की अस्पताल पर ताला लगाने की बात कही है। लोगों ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। इसके अलावा लोगों ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नांगल जाट के अस्पताल पर जब सुबह नौ बजे मरीज डाक्टर से जांच कराने पहुंचे तो मुख्य द्वार पर ताला देख भड़क उठे। मरीजों ने वहां काफी देर हंगामा भी किया। इसके बाद लोग अस्पताल के दूसरे टूटे दरवाजे से अंदर गए तो देखा कि अस्पताल में एक-दो स्टाफ नर्स, सफाई कर्मचारी व एक फार्मेसी में तैनात किए गए नए कर्मचारी बैठे हुए थे। उन्होंने मरीजों को देख बताया कि डॉक्टर घूमने गए हुए हैं, इस लिए आगे से ताला लगा दिया गया है। इस बात से मरीज व उनके परिजन और गुस्से में आ गए। उन्होंने तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा एसडीएम को भी फोन पर शिकायत की।
विज्ञापन

मरीज सविता, फूलवती व राजेश ने बताया कि यह हर दिन का है। डॉक्टर जब मन करते हैं अस्पताल का ताला लगाकर गायब हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में तैनात डॉ. साक्षी कभी आती हैं और कभी नहीं। इस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात से उन्होंने पूर्व विधायक केहर सिंह रावत को भी अवगत कराया है तथा अधिकारियों को शिकायत की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल में डॉक्टर ठीक से नहीं बैठे तो वे स्वयं ही इस पर ताला जड़ देंगे तथा किसी भी डॉक्टर व कर्मचारी को यहां नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिला सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा का कहना है कि वे इसकी जानकारी लेंगे तथा जिसकी लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में ताला लगाने की इजाजत किसी डॉक्टर व कर्मचारी को नहीं दी गई है तो फिर ताला कैसे लगाया गया, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed