फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Paddy and sugarcane crops ruined due to rise in water level of Yamuna in Chandhat, Gurwadi, Ghodi and Prahladpur villages.

Palwal News: चांदहट, गुरवाड़ी, घोड़ी और प्रहलादपुर गांवों में यमुना का जलस्तर बढ़ने से धान-गन्ने की फसल बर्बाद

Mon, 08 Sep 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 08 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Paddy and sugarcane crops ruined due to rise in water level of Yamuna in Chandhat, Gurwadi, Ghodi and Prahladpur villages.
पलवल। यमुना से सटे चांदहट, गुरवाड़ी, घोड़ी और प्रहलादपुर गांवों में बाढ़ ने किसानों की जिंदगी उलट दी है। हजारों एकड़ धान और गन्ने की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। खेतों में 12 फीट तक पानी जमा है और कई घर भी डूब चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी हालात का जायजा लेने नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों गजराज सरपंच घोड़ी, श्रवण, बीरसिंह, नेपाल चांदहट, रमेश, पन्नालाल और जोगेंद्र प्रधान ने बताया कि जिन खेतों में किसानों ने साल भर की मेहनत लगाई थी, वहां अब सिर्फ पानी दिखाई दे रहा है। धान की पूरी फसल खत्म हो गई और गन्ना भी चौपट हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि फसल बर्बाद होने से अब अगली बिजाई तक संभव नहीं है।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर कहा कि हरियाणा इस मानसून की सबसे बड़ी आपदा झेल रहा है लेकिन सरकार किसानों की गिरदावरी तक शुरू नहीं कर रही। उनका कहना है कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सरकार ने सब कुछ पोर्टल पर छोड़ दिया है। हकीकत यह है कि 90 प्रतिशत किसानों को मुआवजा नहीं मिलता और जो मिलता है वह कई महीनों की देरी से पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों की बिजाई भी खतरे में

रतन सिंह ने कहा कि मौजूदा फसल तो पूरी तरह बर्बाद हो गई है और अगली फसल की बिजाई भी खतरे में है। ऐसे में किसानों पर रोटी-कपड़ा-मकान का संकट गहराता जा रहा है। स्थिति ऐसी है कि कई किसान आत्महत्या तक की सोचने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों ने साफ कहा कि धान की नष्ट हुई फसल का कम से कम 50,000 प्रति एकड़ और गन्ने का एक लाख प्रति एकड़ मुआवजा तय किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस बार भी सिर्फ पोर्टल की औपचारिकता निभाई तो वे आंदोलन की राह पकड़ेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि न तो राहत सामग्री पहुंचाई गई और न ही पानी की निकासी के इंतजाम हुए। चांदहट, गुरवाड़ी, घोड़ी और प्रहलादपुर जैसे गांवों में हजारों लोग रोजाना संकट झेल रहे हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने स्थिति और भी गंभीर बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed