फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Overloaded vehicles are not being controlled, dumpers are running in the city all night.

Palwal News: ओवरलोड वाहनों पर नहीं लग पा रही लगाम, रातभर शहर में दौड़ रहे डंपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles are not being controlled, dumpers are running in the city all night.
स्थानीय लोग बोले, सुबह-शाम टहलने में भी लगता है डर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री से भरे ओवरलोड वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। हालात ये हैं कि पूरी रात शहर के मुख्य मार्गों पर ऐसे वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। तेज गति से दौड़ते ये भारी वाहन न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। रात ही नहीं बल्कि दिन में भी भीड़भाड़ क्षेत्र से गुजरते वाहन किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय इन वाहनों की आवाजाही इतनी अधिक होती है कि सुबह टहलने निकालने वाले लोग भी डर के कारण सुबह की सैर करने से कतराने लगे हैं। कई बार ये वाहन बिना किसी नियंत्रण के तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों का कहना है कि अधिकतर ओवरलोड वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं होती।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व पूरी रात सक्रिय रहते हैं और ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली कर उन्हें शहर की सीमा से सुरक्षित पार कराते हैं। ये लोग कार और बाइक पर सवार होकर मुख्य मार्गों पर घूमते रहते हैं और अपना सुविधा शुल्क लेकर वाहनों को निकालते है। इस अवैध गतिविधि के कारण न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्व पुलिस की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि ये ओवरलोड वाहन तीन-तीन थानों की सीमाओं सहित सिटी थाना व बिछोर थाना के सामने से भी निकलते हैं, इसके बावजूद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों ने नव नियुक्त पुलिस कप्तान अर्पित जैन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए। साथ ही, अवैध वसूली में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में कानून व्यवस्था बहाल हो सके और आमजन को राहत मिल सके। वहीं इस बारे में पुन्हाना सिटी थाना प्रभारी कुंदन सिंह ने कहा कि अप्रैल माह में अभी तक किसी भी ओवरलोड वाहन का चालान नहीं किया गया है। अवैध वसूली को लेकर उन्होंने मीटिंग में होने का हवाला देते हुए कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article