फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Orders for action against officers who were absent in the Grievance Redressal Committee meeting

Palwal News: कष्ट निवारण समिति की बैठक में गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

Sat, 09 Dec 2023 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Orders for action against officers who were absent in the Grievance Redressal Committee meeting
-बिजली विभाग का फोरमैन निलंबित, हुडा के संपदा अधिकारी चार्जशीट, पोस्टमैन के खिलाफ विभाग को लिखने के आदेश
विज्ञापन

- पांच में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में गैर हाजिर रहने पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पंचायती राज तथा सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने उपायुक्त नेहा सिंह को निर्देश दिए कि कार्रवाई कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए। इनके अलावा सहकारिता मंत्री ने हुडा के संपदा अधिकारी को चार्जशीट करने के भी आदेश दिए। इतना ही नहीं सहकारिता मंत्री ने एक शिकायत में बिजली वितरण निगम के फोरमैन को निलंबित भी कर दिया। शुक्रवार को यहां जिला सचिवालय में हुई जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल पूरे एक्शन मोड में नजर आए। ग्रीवेंस कमेटी में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से न लेने पर सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को जबरदस्त फटकार लगाई। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठकों में आने वाली शिकायतों का समाधान होना चाहिए। इस मामले में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक शुरू होते ही शिकायतों की लाइन लग गई। बैठक में रखी गईं शिकायतों के बावजूद वहां मौजूद कमेटी के सदस्यों तथा अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों पर सुनवाई न करने तथा समय पर उनकी शिकायतों का समाधान न करने के आरोप लगाए। जिस पर मंत्री डॉ. बनवारी लाल आग बबूला हो गए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी। पंचायती राज तथा सिंचाई विभाग के बड़े अधिकारियों कार्यकारी अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश सुन अन्य अधिकारियों के रोंगटे खडे़ हो गए। सहकारिता मंत्री ने एक पोस्टमास्टर के खिलाफ भी उपायुक्त नेहा सिंह को उसके विभाग को लिखने के आदेश दिए। बैठक में विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर तथा जगदीश नायर, जिला भाजपा अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला सहित जिले के आला अधिकारी व ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

----------
बैठक में सहकारिता मंंत्री ने सुनीं 17 शिकायतें
जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने 17 शिकायतें सुनीं। इन शिकायतों में अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि पांच शिकायतों पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बैठक में प्रमुख रूप से पुलिस, हुडा, बिजली, पंचायती राज, सिंंचाई विभाग जिला विकास एवं पंचायत विभाग, डाकखाना, समाज कल्याण विभाग, जिला परिषद तथा खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायतें अधिक थीं। पंचायती राज, सिंचाई विभाग तथा बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपना काम करने का तरीका बदल दें। या फिर यहां से तबादला करा लें। पलवल जिले में लोगों की शिकायतें व समस्याएं दूर कराना उनकी जिम्मेदारी है। वह किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दिव्यांग दंपती ने दी आवंंटन के बावजूद प्लाॅट न मिलने की शिकायत की
जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैैठक में पहुंचे गांव चिरावटा के दिव्याग दंपती ने सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल को आवंटन के बावजूद गांव में प्लाॅट न मिलने की शिकायत की। उनका कहना था कि कई वर्ष पहले 2010 में उनके नाम प्लाॅट आवंटित हुए थे। जिन लोगों को आवंटित हुए, उन्हें कब्जा दे दिया गया, लेकिन दिव्यांग होने के बावजूद आज तक उन्हें प्लाॅट नहीं दिए गए। उन्होंने मांग की कि उन्हें प्लाॅट दिलवाए जाएं। इस पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस मामले में जांच कराएंगे। जांंच के आधार पर जो रिपोर्ट आएगी, उसी आधार पर प्लाॅट दिलवाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अधिकारियों ने वापस करा दी शिकायत
हथीन उपमंडल के गांव कौंडल में बिजली चोरी का मामला दर्ज होने पर पीड़ित ने जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शिकायत की तो अधिकारियों ने अपने स्तर पर मामला निपटा दिया। इस मामले में सहकारिता मंत्री ने हथीन के एसडीएम को जांच के आदेश दिए थे तथा जांच रिपोर्ट शुक्रवार की आयोजित बैठक में रखने को कहा था, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को बैठक में लाकर शिकायत वापस कराने की अपील करा दी। इस पर मंत्री ने विभाग के फोरमैन को निलंबित कर दिया । मंत्री का कहना था कि मामला कैसे निपटा। वे संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed