फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Opposition took to the streets to protest government

सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरे विपक्षी दल

Fri, 12 Aug 2016 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Fri, 12 Aug 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
Opposition took to the streets to protest government
प्रदर्श्‍ान - फोटो : अमर उजाला

शहर में बृहस्पतिवार का दिन धरना प्रदर्शनों के नाम रहा। प्रदेश व केंद्र सरकार के विरोध में विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सरकार विरोधी प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार को मुद्दा बनाया, वहीं इनेलो किसानों के समर्थन में उतरी। 

विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधायक करण सिंह दलाल की अगुवाई में मंडी धर्मशाला से लेकर एनएच-2 स्थित विश्राम गृह तक प्रदर्शन किया। इनेलो कार्यकर्ता गुर्जर भवन पर एकत्रित हुए व वहां से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे, जहां डीसी को ज्ञापन सौंपा गया। दोनों पार्टियों के प्रदर्शन के चलते करीब 12 बजे तक शहर थमा सा दिखाई दिया। कॉफी देर तक एनएच-2 पर भी जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने महंगाई व दलितों के मुद्दे पर घेरा
विधायक करण सिहं दलाल ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर पलवल स्थित मंडी धर्मशाला से पीडबल्यूडी विश्राम गृह तक सैकड़ों समर्थकों के साथ पैदल मार्च किया। कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक दलाल ने विश्राम गृह में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी, किसान, मजदूर, कर्मचारी सहित सभी वर्गों के लोग दुखी है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई बढ़ रही है। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार युवाओं को नौकरी देने की बजाए सभी विभागों में छंटनी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने किसानों के पक्ष में कहा कि फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। खाद, बीज व कीटनाशक दवाईयां नहीं मिल रही हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है जिसके चलते प्रदेश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों को फसल की राशि अभी तक नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। शहर व गांवों की सड़कें जर्जर हैं। स्थानीय लोग जन सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जन आंदोलन करेगी। इस दौरान लोगों के बीच जा कर सरकार की गलत नीतियों के बारे में उन्हें जागरूक किया जाएगा। प्रदर्शन में होडल के विधायक उदयभान, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन केशव देव मुंजाल व अनिल गोयल, पार्षद संजय छाबड़ा, बलराम गुप्ता, महेंद्र इरफान, नारायण सैनी, दिनेश शर्मा, महेंद्र रावत, राजीव दलाल, महावीर तंवर, अशोक चौधरी, संजय भयाना, आमिर खान, मोहित बजाज व शंभू पहलवान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed