फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Opposition of the central government expressed hymns

भजन-सकीर्तन कर जताया केंद्र सरकार का विरोध

Fri, 22 Jan 2021 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Opposition of the central government expressed hymns
पलवल में किसानों के धरना को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत - फोटो : Palwal
पलवल। केएमपी-केजीपी पर चल रहे धरने में अब गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होने की कवायद तेज हो गई है। एक ओर जहां भजन-संकीर्तन कर केंद्र सरकार का विरोध जताया जा रहा है, वहीं सभी लोग हर हाल में 26 जनवरी को परेड में ट्रैक्टरों के साथ शामिल होें। शुक्रवार को सभी पदाधिकारियों को इस संबंध में जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

अटोहां मोड़ पर चल रहे धरने में कड़ाके की ठंड होने के बावजूद किसानों को जोश कम नहीं हो रहा है। धरना स्थल पर बढ़ रही संख्या को देखते हुए अटोहां मोड़ पर पुल के ऊपर भी टेंट लगा दिए गए हैं। जिले के सहरावत पाल की ओर से टेंट लगाया गया है। किसान नेताओं रतन सिंह सौरोत, महेंद्र चौहान, प्रेम दलाल ने कहा कि सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, किसान कानून को रद कराए बिना पीछे नहीं हटेंगे। 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली को देखकर
विज्ञापन

सरकार की समझा आ जाएगा कि किसान अब झुकने वाले नहीं है। सरकार डेढ़ साल के लिए कानून को स्थगित करने की बात कहकर किसानों को यहां से हटाना चाहती है, लेकिन अब किसान हटने वाले नहीं है। वहीं भोजन व चाय की व्यवस्था लगातार जारी है। शुक्रवार को पटियाला से आए किसानों द्वारा चाय व लंगर के लिए अलग से टेंट लगाकर व्यवस्था की गई। अब धरना स्थल पर दो स्थानों पर लंगर चल रहा है। वहीं रात के समय पटियाला के किसानों की तरफ शबद कीर्तन व भजन संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। दूसरी ओर स्वास्थ्य जांच शिविर में शुगर, बीपी आदि की जांच के साथ ही अन्य स्वास्थ्य संबंधित जांच कर दवाइयां दी जा रही हैं। वहीं लकड़ी, उपलों आदि को जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed