फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Online appointment facility launched

Palwal News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Online appointment facility launched
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को पर्ची कटवाने के लिए नकदी की व्यवस्था करने और लंबी लाइनों में लगने की परेशानी से राहत मिलेगी।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विशाल सिंगला ने बताया कि अस्पताल में अब ओपीडी कार्ड बनवाने से लेकर एमएलआर (मेडिको लीगल रिपोर्ट) की पर्ची कटवाने तक का शुल्क क्यूआर कोड स्कैन करके जमा कराया जा सकता है। इससे पहले मरीजों को नकद भुगतान करना पड़ता था। कई बार आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले लोगों के पास नकदी नहीं होती थी, जिसके कारण उन्हें पर्ची कटवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। अब डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलने से ऐसे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा भी शुरू की गई है। मरीज सर्जरी, ईएनटी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल ओपीडी सहित विभिन्न विभागों में डॉक्टर से परामर्श और इलाज के लिए पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मरीजों को दोपहर एक बजे से पहले अस्पताल पहुंचकर ओपीडी कार्ड बनवाना पड़ता था। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए कतार में लगना पड़ता था। नई सुविधाओं से अस्पताल में मरीजों की प्रक्रिया आसान होगी और समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed