फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   One thousand elders are traveling around the office to get pension

पेंशन पाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे एक हजार बुजुर्ग

Thu, 24 Sep 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
One thousand elders are traveling around the office to get pension
पेंशन पाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे एक हजार बुजुर्ग
विज्ञापन

पलवल। जिले में इस माह करीब एक हजार बुजुर्गों की पेंशन नहीं आई है। पेंशन पाने के लिए बुजुर्ग कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। पेंशन नहीं आने का कारण पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) अपडेट न होना बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को समाज कल्याण विभाग कार्यालय में बुजुर्गों की भीड़ लगी रही। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना को देखते हुए बैंकों में भीड़ खत्म करने के लिए पीएफएमएस सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके बाद बुजुर्ग एटीएम के जरिए कहीं से भी पेंशन निकाल सकेंगे।
समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में एक लाख 16 हजार 641 लोगों को पेंशन दी जाती है। इनमें वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन शामिल है। पहले पेंशन राशि बैंक में भेजी जाती थी। बैंक अधिकारी राशि खातों में डालते थे। अब विभाग ने पेंशन राशि सीधी खातों में जमा करने की योजना बनाई है। इसके बाद कोई भी बुजुर्ग एटीएम के जरिए अपनी पेंशन कभी भी निकाल सकता है। पूर्व में उन्हें पेंशन निकालने के लिए बैंक में जाना पड़ता था। पीएफएमएस पर अभी 1008 बुजुर्गों का डाटा अपडेट नहीं हुआ है, इसी वजह से उनकी पेंशन नहीं आई है। जबकि हर माह की 15 तारीख तक पेंशन आ जाती है। इस बार खातों में पेंशन नहीं आने से बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग पेंशन की जानकारी हासिल करने बैंक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सिस्टम अपडेट करने के दौरान कुछ बुजुर्गों के दस्तावेज का मिलान नहीं होने की वजह से पेंशन रोकी गई है। पेंशनर अपना आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटोकॉपी कार्यालय में जमा करा दें। अगले माह तक उनका डाटा लिंक कर खातों में पेंशन भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed