फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   One quintal 37 kg ganja recovered in the roof of the car, three accused arrested

गाड़ी की छत में भरा एक क्विंटल 37 किलोग्राम गांजा बरामद, तीन आरोपी काबू

Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
One quintal 37 kg ganja recovered in the roof of the car, three accused arrested
पलवल। पुलिस की अपराध जांच शाखा पलवल व होडल ने संयुक्त कार्रवाई कर गांजा पत्ती सप्लाई करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो गाड़ियों में छिपाया गया एक क्विंटल 37 किलो 900 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गाड़ी की छत व सीटों के नीचे जगह बनाकर गांजा पत्ती छिपाई हुई थी। पुलिस ने नायब तहसीलदार प्रेमप्रकाश के नेतृत्व में गाड़ी की छत से गांजा पत्ती को निकालवाकर वजन करवाया। गांजा पत्ती की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

पलवल सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर विश्व गौरव ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांजा पत्ती से भरी एक बुलेरो व स्विफ्ट गाड़ी मथुरा की तरफ से होडल आ रही है। सूचना मिलते ही विश्व गौरव होडल पहुंच गए और होडल सीआईए इंचार्ज जंगशेर सिंह के साथ करमन बार्डर पहुंचकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम ने यूपी की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार और बुलेरो गाड़ी को जांच के लिए रोका। पुलिस ने जब स्विफ्ट गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 33 किलो 900 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी चालक ज्ञानचंद को तुरंत मौके पर ही काबू कर लिया। इसी बीच पुलिस ने जब बुलेरो गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू की तो पुलिस को गाड़ी से कुछ भी नहीं मिला, लेकिन सूचना पक्की होने के कारण बुलेरो गाड़ी की दोबारा से जांच की और उसमें सवार उमेद सिंह व हरबंस सिंह को काबू कर लिया। पुलिस जब दोनों से सख्ती से पेश आई तो आरोपी ने बताया कि बुलेरो गाड़ी की छत में भी गांजा पत्ती भरी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने वेल्डिंग मशीन की सहायता से बुलेरो गाड़ी की छत को काटकर गांजा पत्ती को बाहर निकाला। गाड़ी की छत से 104 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकडे़ गए गांजे की कीमत करोड़ों रुपये बताई है। मादक पदार्थ के मामले से नायब तहसीलदार प्रेमप्रकाश को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और उनकी मौजूदगी में पकडे़ गए गांजे का वजन कराया गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों से एक क्विंटल 37 किलो 900 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने गांव धतीर निवासी उमेद, विघाबली निवासी हरबंस सिंह व कलसाडा निवासी ज्ञानचंद के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ीसा से लाए गांजे को पलवल में करना था सप्लाई
पुलिस के अनुसार अभी तक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दो गाड़ियों में भरकर उड़ीसा से गांजा पत्ती लाए थे। गांजा की सप्लाई पलवल के विभिन्न स्थानों पर की जानी थी। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान जिन स्थानों पर सप्लाई करनी थी, उनकी पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। बता दे कि पलवल में पहले भी गांजा पत्ती की बड़ी खेप बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed