फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   one more kabaddi players is no more

हादसे में घायल एक और कबड्डी खिलाड़ी की मौत

Mon, 30 Sep 2013 10:57 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Mon, 30 Sep 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
one more kabaddi players is no more

पलवल-हथीन मार्ग पर गांव रायपुर के निकट रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक और घायल कबड्डी खिलाड़ी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

विज्ञापन


इस संबंध में जनौली निवासी श्याम सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि 29 सितंबर को वह और उनके गांव के जतिन, नरेश, लक्ष्मण, कर्ण, महेश, किरणदेव, सुंदर, सचिंद्र, सचिन, दीपक, लाला व तीन-चार अन्य महेंद्रा गाड़ी से गांव से अहरवां कबड्डी खेलने जा रहे थे। लेकिन जब उनकी गाड़ी रायपुर गांव के पास पहुंची तो गाड़ी असंतुलित होकर गड्ढों से होती हुई सफेदा के पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। इस हादसे में जनौली निवासी नरेश, जतिन व लक्ष्मण की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल सुंदर को बीके अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। लेकिन उपचार के दौरान सोमवार को सुंदर ने बीके अस्पताल में दम तोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed