फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   One criminal arrested at murder

Palwal News: नाइफ हत्याकांड के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 18 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
One criminal arrested at murder
हथीन। समीपवर्ती गांव अंधरोला में 29 जून 2023 को हुए नाइफ नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने लंबे अरसे से फरार चल रहे आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि 29 जून 2023 को अंधरोला निवासी यहूदा खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पड़ोसी असद और उसके साथियों ने उसके भाई नाइफ पर हमला कर दिया था। असद ने देसी पिस्टल से नाइफ को गोली मारी थी। तीन जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि हत्याकांड का असली आरोपी अंधरोला निवासी आदिल था। रंजिश की वजह से पीड़ित ने असद और उसके साथियों का नाम लिखवाया था। आदिल से हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद हुआ। इसके बाद दूसरे आरोपी राशिद को गिरफ्तार किया गया। अब इस मामले में तीसरे आरोपी अंधरोला निवासी आमिर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed