फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   one accused arrested in laut case

लूटपाट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 19 Mar 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
one accused arrested in laut case
लूटपाट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। चार महीने पूर्व कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो भाईयों के साथ मारपीट कर कार, नगदी और आभूषण लूटने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने पलवल बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। बाकी एक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

पुलिस जांच अधिकारी अजीत के अनुसार 18 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि दो भाइयों के साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला तीसरा आरोपी बस स्टैंड के पास मौजूद है जो कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मौके पर दबिश दी गई और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शीतल उर्फ सागर निवासी हरि नगर बताया। उसने बताया कि 9 नवंबर 2019 की रात उसने अपने साथी अमित उर्फ गुठली निवासी हरि नगर, गौरव निवासी शमशाबाद कॉलोनी और एक अन्य के साथ मिलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अमित उर्फ गुठली को 15 जनवरी और गौरव को 5 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शीतल उर्फ सागर को वीरवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed