फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   On Dhanteras, there was a glow in the markets, the faces of the shopkeepers blossomed

धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक, दुकानदारों के खिले चेहरे

Tue, 02 Nov 2021 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
On Dhanteras, there was a glow in the markets, the faces of the shopkeepers blossomed
पलवल। जिले में मंगलवार को धनतेरस पर बाजारों में पूरे दिन रौनक बनी रही। बाजारों में लोगों की भारी भीड़ नजर आई। लोग बर्तनों और अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल दिखाई दी। दिवाली पर्व से दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस के इस पर्व पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। खासकर बर्तनों व जूलरी के अलावा नए वाहनों और उपकरणों की खरीद अधिक होती है। त्योहार पर बाजारों में रही लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटरों की जमकर खरीदारी
बाजारों में लोग बर्तन, जूलरी और चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदने में लगे रहे। वहीं दोपहिया वाहनों की भी बिक्री खूब हुई। बर्तनों की खरीद को इस त्योहार पर अहम माना जाता है। इस कारण बर्तनों की बिक्री करने वालों की भी ज्यादा भीड़ थी। इनके अलावा दिवाली पूजन के लिए मिट्टी की मूर्तियां व अन्य सामान के साथ-साथ घरों को सजाने वाले आर्टिफिशियल फूल व अन्य सजावट का सामान भी जमकर बिका। इस बार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

पूरे दिन बनी रही जाम की स्थिति
दिवाली पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के दावे पूरी तरह से फेल नजर आए तथा अतिक्रमण के कारण बाजारों में पूरे दिन जाम लगा रहा। दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामान को बाहर सड़कों पर लगाने के कारण पूरी तरह से अतिक्रमण रहा। इस कारण लोगों को बेहद परेशानियों का सामान करना पड़ा। लोग बाजार में घुसने के बाद एक-एक घंटे तक बाजारों में खरीदारी करने के बाद भी निकल नहीं पाए। हालांकि, नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण न करने के लिए दुकानों को जागरूक करने के लिए मुनादी भी कराई गई थी, लेकिन इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के आदेशों के बाद जिले में धनतेरस पर बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। जहां बाजारों में सादी वर्दी में महिला व पुरुष पुलिस की टीमें नजर रखे हुए थीं, वहीं सभी चौराहों पर जाम से निपटने के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे। पुलिसकर्मी सुबह से ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे। हर चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। राजमार्ग के अलावा लिंक मार्गों तथा बाजारों में भी पुलिसकर्मी वाहनों को एक-एक कर निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed