फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   On completion of 14 days, 98 zones are out of the Containment Zone.

14 दिन पूरे होने पर 98 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से बाहर

Sun, 23 May 2021 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
On completion of 14 days, 98 zones are out of the Containment Zone.
पलवल। जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने कोविड-19 के प्रोटोकोल के अनुसार 14 दिन की अवधि पूर्ण होने के उपरांत 98 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से डिनोटिफाई कर दिया है। इनमें वार्ड नंबर-1 फिरोजपुर, सेक्टर-6 पलवल, वार्ड नंबर-30 आल्हापुर, वार्ड नंबर-3 इस्लामाबाद, वार्ड नंबर-4 कैलाश नगर, वार्ड नंबर-15 आदर्श कॉलोनी, वार्ड नंबर-16 सल्लागढ़, वार्ड नंबर-18 प्रकाश विहार, नजदीक सहरावत हॉस्पिटल, शिव कॉलोनी, वार्ड नंबर-19 रॉक गार्डन, शिवपुरा कॉलोनी, वार्ड नंबर-20 श्याम नगर, बस स्टैंड, वार्ड नंबर-21 दरबार कुआ, वार्ड नंबर-22 शेखपुरा, ट्रेक्टर मार्किट, जाट धर्मशाला शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा वार्ड नंबर-23 मोती कॉलोनी, वार्ड नंबर-24 ओमेक्स सिटी, पंचवटी कॉलोनी, वार्ड नंबर-25 थाई मोहल्ला, कालरा कॉलोनी, वार्ड नंबर-26 कृष्णा कॉलोनी, वार्ड नंबर-31 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गांव पृथला, बघौला, दहलाका, छपरौला, नगला भीकू, जनौली, रसूलपुर, सदरपुर, जलहाका, सिहोल, धामाका, फुलवाड़ी, रहराना, रूंधि, यादूपुर, घुघेरा, गेलपुर, बामनीखेडा, शुगर मिल, टीकरी ब्राह्मण, होडल, न्यायालय परिसर, बेढापट्टी, श्याम कॉलोनी, होडल, बाइस सी मौहल्ला, भुलवाना, गौडोता, लोहिना, बंचारी, औरंगाबाद, हथीन, स्वामीका, मंडकोला, कानोली, स्यारोली, आलीमेव, नागलजाट को कंटेनमेंट जोन से डिनोटिफाई करने के आदेश जारी किए है।
विज्ञापन

उपायुक्त द्वारा पूर्व में निर्धारित किए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोंस के क्षेत्रों, गली व घरों को डिनोटिफाई करने के आदेश जारी किए है, जिनमें वार्ड नंबर-12 जवाहर नगर, जवाहर नगर कैंप, कैंप कॉलोनी, बाली नगर, वार्ड नंबर-13 न्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर-14 न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी, वार्ड नंबर-31 हुडा सेक्टर-2 पलवल शामिल हैं। इन क्षेत्रों ने कोविड-19 के प्रोटोकोल के अनुसार 14 दिन की अवधि पूर्ण कर ली है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से डिनोटिफाई कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed