{"_id":"58721a074f1c1b1529ba7e40","slug":"olyimpic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ व ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना चाहता है हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ व ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना चाहता है हिम्मत
palwal
Updated Sun, 08 Jan 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
मुक्केबाज हिम्मत सिंह तेवतिया का स्वागत करते परिजन व लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का होनहार मुक्केबाज हिम्मत सिंह कॉमनवेल्थ व ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने का सपना संजोए मुक्केबाजी में नए आयाम स्थापित करना चाहता है। ओलंपियन विजेंद्र सिंह व जय भगवान को अपना आदर्श मानने वाले हिम्मत ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर पलवल जिला व हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
हिम्मत ने 81 से 91 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय संगठन के मुक्केबाज राजेंद्र को हराकर पदक अपने नाम किया। उसने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल के मुक्केबाज, क्वार्टर फाइनल में यूपी व सेमीफाइनल में चंडीगढ़ के मुक्केबाज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हिम्मत ने बीते वर्ष चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण खेलों में व गुजरात में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण खेलों में भूटान के मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। हिम्मत फरीदाबाद में द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब में राजीव गोदारा से प्रशिक्षण हासिल करता रहा है।
विज्ञापन
पदक जीतकर लौटे हिम्मत सिंह का अपने गृह क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। शहर में आगमन पर माता प्रेमवती ने आरती उतारकर व तिलक कर अपने लाड़ले का स्वागत किया, वहीं गांव सदरपुर की सरपंच बहन कृष्णा चौधरी ने नोटों की माला पहना कर अभिनंदन किया। हिम्मत के साथ उनके पहलवान भाई कुलदीप सिंह का भी स्वागत किया गया। लोगों ने उनके पिता बंसी लाल, ताऊ सतबीर सिंह व नाहर सिंह को बधाई दी।
कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन किरण सिंह चौधरी, गांव के पूर्व सरपंच व नंबरदार श्याम सिंह, सुमेर सिंह, बुद्धि भगत तथा ग्राम पंचायत के पंच में गिर्राज, प्रदीप, हंसराज, पूनम व बबीता भी शामिल हुए।