{"_id":"6abc162d2a1de1828a063bcc","slug":"oldman-seeks-euthanasia-due-to-pending-panchayat-inquiry-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115979-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पंचायत जांच लंबित रहने पर बुजुर्ग ने मांगी इच्छा मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पंचायत जांच लंबित रहने पर बुजुर्ग ने मांगी इच्छा मृत्यु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में कथित गबन की शिकायतों पर वर्षों से कार्रवाई नहीं होने से परेशान एक बुजुर्ग ने अब राज्यपाल और मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। मामला नूंह खंड के गांव बाबूपुर का है। बुजुर्ग अहमुदीन पुत्र सुबेदार ने मंगलवार को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से दोनों को पत्र भेजकर अपनी पीड़ा जाहिर की है।
अहमुदीन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2016 से पंचायत के तत्कालीन महिला सरपंच और उनके परिजनों द्वारा पंचायती कार्यों में कथित अनियमितताएं और गबन किया जाता रहा। उनका कहना है कि उन्होंने इन मामलों की जांच के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर पंचायती राज विभाग के निदेशक, पंचायत विजिलेंस, मुख्यमंत्री कार्यालय, सीएम विंडो, आरटीआई और लोकायुक्त सहित विभिन्न स्तरों पर शिकायतें दीं। शिकायतों के साथ उन्होंने दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराने का दावा किया है।
बुजुर्ग के मुताबिक, लगातार शिकायतों के बावजूद मामले का समाधान नहीं हुआ और जांच अभी एसडीएम कार्यालय में लंबित बताई जा रही है। खुफिया विभाग नूंह के एक कर्मचारी ने बताया कि इच्छा मृत्यु की मांग से संबंधित शिकायत सामने आई है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।